{"_id":"61cb7810653a7b142e76060a","slug":"45-000-rupees-cheated-by-hacking-the-person-s-twitter-account-pkl-office-news-pkl4375658156","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति का ट्विटर अकाउंट हैककर 45 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति का ट्विटर अकाउंट हैककर 45 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। व्यक्ति और उनके बेटे का ट्विटर अकाउंट हैक कर 45 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने पेटीएम के माध्यम से 45 हजार रुपये साइबर ठगों को दिया है। इसके बाद वह और पैसे की मांग करने लगे। इस पर व्यक्ति ने माता मनसा देवी कांपलेक्स थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में मोहम्मद जोहेब निवासी एमडीसी -4 ने बताया कि उनके नाबालिग बेटे को कॉल कर साइबर ठगों ने उनके बेटे का फंसा लिया और बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम के माध्यम से पैसे जीतने की बात कही। इसके बाद साइबर ठगों ने बेटे और पिता के ट्विटर अकाउंट और गेम अकाउंट का हैक कर लिया। हैक करने के बाद मोहम्मद जोहेब से 90 हजार रुपये की मांग की है। इसके बाद बेटे ने पिता मोहम्मद जोहेब को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद मोहम्मद जोहेब ने बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम के नंबर के लोगों को फोन किया। उन्होंने उनसे मांग करते हुए कहा कि उनका ट्विटर अकाउंट उन्हें चलाने दिया जाए। इस पर साइबर ठगों ने मोहम्मद जोहेब के अकाउंट को हैक करने के बाद उसका नाम भी बदल दिया।
उन्होंने धमकाते हुए कहा कि अगर वह पैसे नहीं देंगे तो उनके अकाउंट से आपत्तिजनक सामग्री भेज देंगे। इस पर उन्होंने पेटीएम के माध्यम से ठगों को 45 हजार रुपये भेज दिया। वहीं, उनके बेटे का गेम अकाउंट भी उन्होंने हैक किया है। उसके लिए भी साइबर ठग पैसे की मांग कर रहे हैं। माता मनसा देवी कांप्लेक्स थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। इसमें शामिल अन्य आरोपियों को जांच कर पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।