फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   44951 pilgrims worship in Shri Kartarpur Sahib through the Kartarpur Corridor

खुलासाः करतारपुर कोरिडोर के रास्ते 31 जनवरी तक 44951 श्रद्धालु गए दर्शन करने पाकिस्तान

Thu, 13 Feb 2020 02:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 13 Feb 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
44951 pilgrims worship in Shri Kartarpur Sahib through the Kartarpur Corridor
करतारपुर कॉरिडोर - फोटो : AmarUjala
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते, 9 नवंबर 2019 से 31 जनवरी 2020 तक पाकिस्तान जाकर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 44951 रही। यह जानकारी कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा में मंगलवार को पूछे गए सवाल के जवाब में गृह मामलों के राज्य मंत्री जी. कृष्ण रेड्डी ने दी।
विज्ञापन


प्रश्नकाल के दौरान मनीष तिवारी ने जानना चाहा कि करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते 9 नवंबर, 2019 से लेकर 31 जनवरी, 2020 के दौरान कितने श्रद्धालु श्री करतारपुर साहिब में दर्शन करने गए। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि श्रद्धालुओं को भारतीय या पाकिस्तान साइड पर किसी प्रकार की दिक्कत का सामना तो नहीं करना पड़ा?
विज्ञापन


उन्होंने यह भी जानना चाहा कि पाकिस्तान में श्रद्धालुओं के पासपोर्ट पर क्या आव्रजन प्राधिकरण द्वारा मुहर लगाई गई थी? तिवारी ने यह भी पूछा कि क्या भारत सरकार श्रद्धालुओं से पाकिस्तान सरकार द्वारा ली जा रही फीस को रद्दर करने पर विचार कर रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में जी. कृष्ण रेड्डी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए यह भी बताया कि श्रद्धालुओं के लिए डेरा बाबा नानक में इंटेग्रेटिड पैसेंजर टर्मिनल बनाया गया है और एनएच-354बी पर डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक एक फोरलेन नेशनल हाईवे भी तैयार किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा हो।


उन्होंने यह भी बताया गया कि कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान गए श्रद्धालुओं के पासपोर्ट पर आव्रजन प्राधिकरण ने मुहर नहीं लगाई है। फीस के बारे में उन्होंने बताया कि भारत सरकार लगातार पाकिस्तान सरकार से आग्रह कर रही है कि श्रद्धालुओं से किसी तरह की फीस न ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed