फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   44 devotees donated blood in Shrimata Mansa Devi temple

पंचकूला: श्रीमाता मनसा देवी मंदिर में 44 श्रद्धालुओं ने रक्तदान

Mon, 20 Feb 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
44 devotees donated blood in Shrimata Mansa Devi temple
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन और श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सहयोग से रविवार को माता मनसा देवी परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 44 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। शिविर सुबह 10 से दोपहर बाद 4 बजे तक चला।
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि पंचकूला ब्लड बैंक वेलफेयर ट्रस्ट की टीम ने डॉक्टर श्रुति सिंगला की देखरेख में रक्त एकत्रित किया। रक्त लेने से पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का चेकअप किया। डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। लोगों में यह भ्रम है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान शिविर में आए सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र और गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से ऋषि मोहित विश्वास, पवन मनचंदा, हर्ष मनचंदा व अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed