फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   4.20 crore cheated from retired brigadier

Panchkula News: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर से 4.20 करोड़ ठगे

Mon, 26 Aug 2024 02:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:49 PM IST
विज्ञापन
4.20 crore cheated from retired brigadier
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर से 4.20 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। शिकायत मिलने पर सेक्टर-12 साइबर थाने ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिंजौर के डीएलएफ सोसाइटी निवासी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 9 जुलाई 2024 को वह अपने घर में थे। इस दौरान एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उनके पास एक व्हाट्सएप संदेश आया। इसमें ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के लिए इनवेस्ट करने का जिक्र किया गया था। इससे जुड़ने के लिए मैसेज में लिंक भी दिया हुआ था। लिंक पर क्लिक करते ही वे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए।
ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी शेयर की जा रही थी। व्हाट्सएप ग्रुप में वीआईपी एचडीएफसी का लिंक था। उस लिंक पर क्लिक कर उन्होंने दूसरा ग्रुप ज्वाइन कर लिया। उनको लगा कि एचडीएफसी बैंक का व्हाट्सएप ग्रुप है। उस पर भरोसा कर उन्होंने 9 जुलाई को ही आरोपियों के कहे मुताबिक पांच लाख रुपये शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर दिए। निवेश करने के कुछ देर बार लाभ सहित पूरी राशि उनके मोबाइल पर नजर आने लगी। उनको भरोसा हो गया कि उन्होंने सही जगह इंवेस्ट किया है।
विज्ञापन

उन्होंने 9 जुलाई से 22 अगस्त तक करीब डेढ़ माह में अपने बैंक खातों और पत्नी के अलग-अलग बैंक खातों से 22 बार में 4,20,15,523 रुपये ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर निवेश कर दिए। अगस्त माह में ही शिकायतकर्ता ने लाभ सहित पूरी राशि निकालने की बात कही तो साइबर ठगों ने 65 लाख रुपये अतिरिक्त जमा करने को कहा। इस पर शिकायतकर्ता ने मामले की पूरी जानकारी अपने दोस्तों और जानकारों को दी तो साइबर ठगी का पता चला। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी खातों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मनीष शर्मा, साइबर थाना एसएचओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed