{"_id":"5c803607bdec22143f756b02","slug":"41551906311-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी कॉलेज में इम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी कॉलेज में इम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी कॉलेज में इमर्जिंग कंप्यूटिंग फॉर डिजिटल इंडिया पर वर्कशॉप
मशीन लैंग्वेज के बारे में स्टूडेंट्स की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज में इमर्जिंग कंप्यूटिंग फॉर डिजिटल इंडिया अंडर कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम पर कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें मशीन लैंग्वेज, मोबाइल एप्लीकेशन और नई तकनीकों के बारे में स्टूडेंट्स को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के कई विद्वानों ने हिस्सा लिया। इनमें कोड डेवलपर शुभम कुमार, गरवेश आनंद और दीपक कुमार शामिल रहे।
शुभम कुमार ने ‘पायथन’ को एक अविश्वसनीय रूप से उपयोगी भाषा के रूप में बताया। उन्होंने कहा कि लैंग्वेज के रूप में यह काफी सरल है। उन्होंने छात्रों को कहा कि वह आउट ऑफ बॉक्स सोचें, जिससे कि कुछ ऐसा सामने आए जो किसी ने नहीं सोचा होगा। कार्यक्रम में डिजिटल मार्केटिंग के ऊपर भी एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को बताया गया कि कैसे आज के समय में डिजिटल मार्केटिंग का बहुत बड़ा महत्व है। इस वर्कशॉप में कॉलेज के करीब 300 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। साथ ही स्कूल के स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे।