{"_id":"5c7edfb9bdec22144c191730","slug":"41551818681-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्याविद राहुल महाजन सोशल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्याविद राहुल महाजन सोशल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरणविद राहुल महाजन सोशल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित
ग्लोबल ट्रंप फाउंडेशन की ओर से अवार्ड दिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर के पर्यावरणविद राहुल महाजन को एनजीओ ग्लोबल ट्रंप फाउंडेशन की ओर से सोशल एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया है। अवार्ड समारोह बैंकाक में आयोजित हुआ था, लेकिन किसी कारणवश वे बैंकाक नहीं पहुंच सके थे। संस्था ने यह अवार्ड उन्हें कोरियर से भेजा है। समारोह में पूरे देश से 100 लोगों को चुना गया है। सम्मानित होने वाले लोगों में शिक्षाविद, समाजसेवी, उद्योगपति और खेती से जुड़े लोग शामिल थे। राहुल महाजन चंडीगढ़ के जाने-माने पर्यावरणविद हैं। वे अब तक 150 से ज्यादा पेड़ों का ट्रांसप्लांट कर चुके हैं। ट्रांसप्लांट का खर्च वे खुद उठाते हैं। चंडीगढ़ ही नहीं बल्कि उन्होंने मुल्लांपुर, डेराबस्सी और पटियाला में उखाड़े गए पेड़ों को नया जीवन दिया है। हर साल वे शहर में छह हजार से ज्यादा पौधे मुफ्त में बांटते हैं। आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वे किसानों को समय-समय पर जागरूक करते हैं। शहर के बहुत से पेड़ों को उन्होंने दीमक से बचाया है। अपने खर्चे पर उन्होंने पेड़ों को दवा दी है। इस साल उन्होंने मोरिंगा के दस हजार पौधे बांटने का लक्ष्य रखा है। उनका कहना है कि मोरिंगा के पत्तों में एंटी कैंसर के तत्व पाए जाते हैं। इसके लगातार सेवन से कैंसर से रोकथाम होती है।