फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आज से निजी स्कूलों में दाखिले के लिए लकी ड्रा शुरू

आज से निजी स्कूलों में दाखिले के लिए लकी ड्रा शुरू

Fri, 18 Jan 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 18 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
आज से निजी स्कूलों में दाखिले के लिए लकी ड्रा शुरू
आज से निजी स्कूलों में दाखिले के लिए लकी ड्रॉ शुरू
विज्ञापन


-मिशन एडमिशन : एंट्री लेवल दाखिले के लिए एडमिशन की दौड़ आज से

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर के 70 से अधिक प्राइवेट-एडेड और कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल (नर्सरी-केजी) में दाखिले का फाइनल दौर शुरू हो गया है। सेक्टर-40सी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दाखिले के लिए शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे ड्रॉ निकाला जाएगा। यहां नर्सरी की 113 सीटों के लिए करीब 1125 आवेदन आए थे, जिसमें से जांच के बाद 810 के करीब ही आवेदन योग्य पाए गए हैं। वहीं सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय में शनिवार को एंट्री लेवल दाखिले के लिए लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। स्कूल प्रबंधन ने योग्य छात्रों की लिस्ट जारी कर दी है। लकी ड्रॉ सुबह साढ़े 9 बजे स्कूल कैंपस में होगा। वहीं इस ड्रॉ में कुल 1901 आवेदक भाग लेंगे।

कई स्कूलों ने नाम के साथ नहीं जारी की लिस्ट
प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों ने मंगलवार को लकी ड्रॉ से पहले योग्य छात्रों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी, लेकिन अधिकतर स्कूलों ने लिस्ट सिर्फ आवेदन फार्म के नंबरों के साथ जारी की है। कई स्कूलों ने लकी ड्रॉ के लिए रिजर्व कोटे की सीटों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों को कॉमन एडमिशन शेड्यूल जारी करते हुए लकी ड्रॉ से पहले ही रिजर्व कैटेगरी की सीटों के बारे में जानकारी देने को कहा था। कई स्कूलों ने शिक्षा विभाग के निर्देश के बावजूद स्कूल नोटिस बोर्ड पर लिस्ट जारी नहीं की।
विज्ञापन



इन स्कूलों में इस दिन होगा ड्रॉ

स्कूल का नाम क्लास कुल सीटें योग्य छात्र ड्रॉ का समय

कार्मल कॉन्वेंट-9 एलकेजी 120 1056 24 जनवरी, 3 बजे

सैक्रेड हार्ट सैक्टर-26 एलकेजी 160 1127 24 जनवरी, 3 बजे

सेंट एनीज-32 एलकेजी 200 1861 24 जनवरी, 3 बजे

सेंट जॉन हाई स्कूल-26 यूकेजी 160 538 24 जनवरी, 3 बजे

डीपीएस, सेक्टर-40 नर्सरी 113 810 18 जनवरी, 10.30 बजे

चितकारा इंटरनेशनल-25 नर्सरी 90 200 24 जनवरी, 11 बजे


ड्रॉ के बाद 12 फरवरी तक जमा करानी होगी फीस

ड्रॉ प्रक्रिया के बाद एडमिशन पाने वाले छात्रों के अभिभावकों को 12 फरवरी तक फीस जमा करवानी होगी। यह सूचना स्कूल अपनी वेबसाइट पर या नोटिस बोर्ड पर भी जारी कर सकता है। ड्रॉ के बाद फीस जमा कराने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। 12 फरवरी तक सभी अभिभावकों को बच्चों की फीस को जमा कराना होगा। यदि फीस जमा नहीं होती है तो वह सीट खाली मानी जाएगी और उसके स्थान पर किसी दूसरे स्टूडेंट्स को एडमिशन मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed