फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब

Tue, 19 Mar 2019 02:07 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 19 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब
किंग्स के खिलाड़ी पहुंचे होम टाउन मोहाली
विज्ञापन

पीसीए स्टेडियम में चार घंटे के अभ्यास सत्र में जमकर बहाया पसीना
केआईपी ने पहला मैच 25 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में खेलना है
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आईपीएल सीजन के लिए किंग्स इलेवन पंजाब (केआईपी) की टीम अपने होम टाउन पीसीए स्टेडियम मोहाली में पहुंच चुकी है। आईपीएल सीजन-12 का आगाज 23 मार्च को होगा। इसमें 8 टीमें भाग ले रही हैं। आईपीएल के इस सीजन के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। टूर्नामेंट की शुरुआत में बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर टीम के सदस्याें ने सोमवार को पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।
किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने पहला मैच 25 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में खेलना है। इसकी तैयारी को लेकर किंग्स के खिलाड़ियों ने पीसीए स्टेडियम में करीब 4 घंटे तक अभ्यास किया। किंग्स टीम दोपहर 12.30 बजे के करीब स्टेडियम में पहुंच गई। इसके बाद टीम के खिलाड़ियों ने पहले वार्मअप किया। इसके साथ ही फिटनेस पर खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। इसके बाद खिलाड़ियों ने आपस में टीम बनाकर कर मैच भी खेला। इस प्रैक्टिस सेशन में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मनदीप सिंह, टीम के कप्तान आर.अश्विन, निकोल पूर्ण, प्रभसिमरन सिंह, सरफराज खान, हरप्रीत बराड़ व अर्शदीप सिंह व अग्निवेश अयाची ने भाग लिया।
विज्ञापन


बॉक्स
विदेशी खिलाड़ी भी टीम का बनेंगे हिस्सा
धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल अभी टीम से जुडे़ नहीं हैं। इस संबंध में टीम के अधिकारियों का कहना है कि विदेशी खिलाड़ी एक दो दिन में टीम से जुड़ जाएंगे। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में शामिल विदेशी खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया। जिसमें क्रिस गेल, डेविड मिलर, मोजिज हेनरीकेस तथा मुजीब उर रहमान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed