फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   00

00

Wed, 20 Dec 2017 01:49 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
00
दुकानों के शटर तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच पकड़े
विज्ञापन

गोडाउन एरिया और अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित दुकान से हुई चोरी की वारदातें सुलझाने का दावा
एसपी (डी) के नेतृत्व में सीआईए और जीरकपुर पुलिस ने मिलकर चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
जीरकपुर पुलिस और क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) ने संयुक्त की टीम ने अभियान चलाकर मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जाफर अली निवासी पभात, बंटी निवासी गांव छत (जीरकपुर), दिग्विजय उर्फ सन्नी निवासी गांव मलकपुर, जिला गौतमबुद्ध नगर, प्रवीन कुमार निवासी सिद्धार्थ विहार, जिला गाजियाबाद (यूपी), सोनू सिंह निवासी गांव परसिया, जिला बदायूं (यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने नोएडा में एक कंप्यूटर की दुकान, एक मोबाइल शॉप और अन्य दुकानों के ताले तोड़कर सामान चोरी करने की बात कबूल की है।
25 व 26 मई की दरमियानी रात गांव पभात के एक गोदाम से चोर 146 मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए थे। इसी तरह, 19 अक्तूबर को आरोपियों ने अंबाला-चंडीगढ़ रोड स्थित मोबाइल हब नामक शॉप का शटर तोड़कर 103 मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए थे। वहीं, इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस से यह मामला सीआईए स्टाफ की टीम के पास पहुंचा। सीआईए की टीम को इस मामले में उस समय सफलता मिली जब रविवार को जाफर और बंटी पकड़ में आए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने मोबाइल चोरी करने की वारदात को कबूल लिया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 4 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं, पुलिस रिमांड पर दौरान आरोपियों ने बताया कि उक्त मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए साथियों की मदद लेते थे, जिनमें दिग्विजय उर्फ सन्नी, प्रवीन कुमार व सोनू सिंह शामिल है। वहीं, ये तीनों आरोपी यूपी से यहां आकर रात के समय मोबाइल शॉप की रेकी करते थे। उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दे देते थे। वहीं, पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की मदद से बाकी आरोपियों को ट्रेस करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

बाक्स :
पुलिस के अनुसार, जाफर दसवीं पास हैं, जो एक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड है। वहीं, बंटी एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। दिग्विजय मैकेनिकल डिप्लोमा की पढ़ाई लालड़ू के पंजाब इंजीनियरिंग कालेज से की है। इसी तरह, प्रवीन कुमार अशिक्षित है, जो सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। वहीं, सोनू नोएडा की एक कैंटीन में काम करता है। इन पांचों ने मिलकर जीरकपुर के अलावा नोएडा में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स :::::::::
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के आदेशानुसार जीरकपुर क्षेत्र के अंदर मोबाइल चोरी की वारदातों के आरोपियों का पता लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। सीआईए और जीरकपुर पुलिस के सहयोग से इस गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की।
-हरबीर सिंह अटवाली, एसपी (डी), जिला पुलिस मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed