{"_id":"593eb9021126f450298b4575","slug":"41497282818-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की टीम फाइनल में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की टीम फाइनल में पहुंचा
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़कों के वर्ग में चंडीगढ़ की टीम फाइनल में
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
अंडर-19 फुटबॉल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के लड़काें के वर्ग में चंडीगढ़ की टीम फाइनल में पहुंच गई है। सोमवार को लड़काें के वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में चंडीगढ़ ने हरियाणा को 5-3 से हरा दिया। चंडीगढ़ के खिलाड़ी राहुल ने खेल शुरू होने के महज दो मिनट बाद ही गोल दागकर टीम को एक-शून्य से बढ़त दिलाई। इसके बाद गोल्डी ने 12 वें, गाबा ने 32 वें, मनीष ने 45 वें, धनराज ने 88 वें मिनट में गोल दागा। हारने वाली हरियाणा टीम की ओर से बंटी ने 13 वें, नितिन ने 21 वें, राहुल ने 48 वें मिनट में गोल किया। लड़कों के वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल पंजाब और दिल्ली के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने दिल्ली को 1-0 से शिकस्त दी। विजेता टीम से संदीप ने 87 वें मिनट में एकमात्र गोल किया।
लड़कियाें के वर्ग में चंडीगढ़ की टीम सेमीफाइनल में अपना मुकाबला हरियाणा से हरा गई। हरियाणा ने चंडीगढ़ को 5-1 से करारी शिकस्त दी। विजेता हरियाणा की ओर से रेनू ने 9 वें मिनट और 36 वें मिनट में दो गोल किए। निशा ने 28 वें, 38 वें, 47 वें मिनट में तीन गोल किए। वहीं चंडीगढ़ से एकमात्र गोल नेहा ने 8 वें मिनट में दागा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब और दिल्ली का मुकाबला काफी रोचक रहा। मैच के अंत तक दोनों टीमें बराबरी पर रही। इस पर मैच को फैसला पेनाल्टी शूट आउट के जरिए हुआ। इसमें पंजाब ने दिल्ली को 5-4 से हरा दिया। विजेता टीम से मनीषा, अंजली, मनप्रीत कौर, नवनीत कौर, राजवीर ने गोल किए।
हरियाणा को 5-3 से हराया
अंडर-19 फुटबॉल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता
लड़कियों के वर्ग में हरियाणा, पंजाब फाइनल में, चंडीगढ़ बाहर