फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   3624 crore released for social security schemes: Dr. Baljeet

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में 3624 करोड़ जारी : डॉ. बलजीत

Sun, 09 Nov 2025 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
3624 crore released for social security schemes: Dr. Baljeet
चंडीगढ़। महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत अब तक 3624.46 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

जारी बयान में उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 6175 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है ताकि सभी योजनाओं के लाभार्थियों को समय पर सहायता मिल सके। बुजुर्ग पेंशन योजना के अंतर्गत अब तक 2400.70 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है जबकि इस योजना के लिए 4100 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा, विधवा और आश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में 693.04 करोड़, आश्रित बच्चों को 242.77 करोड़ और दिव्यांग व्यक्तियों को 287.95 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस प्रकार इन योजनाओं के तहत कुल 1223.65 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। इन वर्गों के लिए पंजाब सरकार द्वारा 2075 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य के 34.78 लाख लाभार्थी विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि पंजाब सरकार जन-हित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed