फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   35 thousand devotees bowed their heads at Shri Kali Mata Temple.

Panchkula News: श्री काली माता मंदिर में 35 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sat, 27 Sep 2025 05:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 27 Sep 2025 05:57 PM IST
सार

पटियाला के प्राचीन काली देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रों के दौरान अब तक लगभग 1.50 लाख श्रद्धालु पहुंचे। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, लंगर, सफाई और व्हीलचेयर सहित सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गईं।

विज्ञापन
35 thousand devotees bowed their heads at Shri Kali Mata Temple.

विस्तार

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पटियाला स्थित प्राचीन श्री काली देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रों के दौरान अब तक लगभग 1.50 लाख श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर चुके हैं। शुक्रवार को चौथे नवरात्र के अवसर पर लगभग 35,000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इस मौके पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। मंदिर परिसर माता की जयकारों से गूंज रहा था। श्रद्धालुओं की भारी आमद को मद्देनजर रखते हुए मंदिर की सलाहकार प्रबंध समिति की ओर से सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, जिसमें दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारों से लेकर, उनके लिए सुरक्षा व्यवस्था, लंगर, व्हीलचेयर, हेल्प डेस्क, साफ़-सफाई विशेष तौर से शामिल हैं।

एडीसी सिमरप्रीत कौर ने बताया कि मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए 135 कर्मी, 75 सीसीटीवी कैमरे और 125 सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा मंदिर की बाहरी सुरक्षा के लिए पटियाला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं और मंदिर के हर कोने में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। त्रिपड़ी से अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंची महिला श्रद्धालु सुखविंदर कौर ने कहा कि मंदिर का आध्यात्मिक वातावरण सभी को माता की भक्ति में लीन कर देता है। हरियाणा के सिरसा जिले के सुजान गाँव से आए नर सिंह ने बताया कि वह दिव्यांग होने के कारण चल नहीं सकते हैं, इसलिए सेवादारों ने तुरंत उनके लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की और उन्हें माता के दर्शन करवाए। राजपुरा की मंजीत कौर ने मंदिर में तीन समय मिल रहे लंगर की गुणवत्ता की सराहना की। मंदिर में जय माता का सेल्फी प्वाइंट श्रद्धालुओं और खासकर बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर सलाहकार प्रबंध समिति के सदस्य सीए अजय अलीपुरिया, संजय सिंगला और डॉ. राजन गुप्ता ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो हेल्प डेस्क, आवश्यक सूचना की उद्घोषणा के लिए व्यवस्था के अलावा मेडिकल कैंप और जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed