{"_id":"60dcced48ebc3ed77e34cc8e","slug":"33-thousand-jbt-this-time-also-out-of-transfers-waiting-for-five-years-panchkula-news-pkl4185307193","type":"story","status":"publish","title_hn":"३३ हजार जेबीटी तबादलों से बाहर, पांच साल से कर रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
३३ हजार जेबीटी तबादलों से बाहर, पांच साल से कर रहे इंतजार
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 33 हजार जेबीटी को इस बार भी तबादला प्रक्रिया में शामिल नहीं किया है। बीते पांच साल से जेबीटी शिक्षक तबादलों का इंतजार कर रहे हैं। 2016 के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने इनके लिए तबादला ड्राइव चलाया ही नहीं। 73 प्राथमिक स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है। 500 स्कूल ऐसे हैं जहां दो में से एक जेबीटी का तबादला तो हुआ, लेकिन उनकेस्थान पर कोई नया शिक्षक नहीं आया।
जेबीटी को इस बार भी तबादला प्रक्रिया में शामिल न करने से राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा-421 नाराज है। बुधवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य प्रधान सरदार जगजीत सिंह के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर के समक्ष उठाया। शिक्षा मंत्री के साथ चंडीगढ़ निवास पर हुई बैठक में जेबीटी के सामान्य तबादलों को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई।
राज्य प्रधान जगजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 के बाद प्राथमिक शिक्षकों के तबादला नहीं हुआ। अन्य कैडर के दो-तीन बार तबादले हो चुके हैं। 2016 में सैकड़ों शिक्षकों का तबादला कहीं भी हो गया था। उसके बाद उनको तबादला नीति का कोई लाभ नहीं मिला। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने आश्वासन दिया कि संघ के सुझाव पर गौर किया जाएगा। कोई स्कूल शिक्षक विहीन न रहे, इसके लिए जल्द कदम उठाएंगे। इस पर विचार कर जल्द सामान्य तबादले करेंगे।
विज्ञापन
संघ के राज्य संरक्षक दीपक गोस्वामी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक अपने आप को बेगाना समझ रहे हैं। सरकार से अपील है कि जल्द सामान्य तबादले किए जाएं। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए शिक्षा मंत्री जल्दी विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाएंगे। संघ के राज्य महासचिव तरुण सुहाग व राज्यकोषाध्यक्ष सतीश वत्स ने कहा कि यदि सरकार का रुख प्राथमिक शिक्षकों के प्रति नहीं बदला तो वे आर-पार के आंदोलन का फैसले लेने से भी गुरेज नहीं करेंगे।