फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   3200 paramedical staff will be recruited in view of third wave

प्रदेश में भर्ती होंगे 3200 पेरामेडिल स्टाफ कर्मी, परीक्षा का शेड्यूल जारी

Thu, 17 Jun 2021 01:31 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
3200 paramedical staff will be recruited in view of third wave
चंडीगढ़। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने करीब 3200 पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। इनमें स्टाफ नर्स, एमपीएचडब्ल्यू समेत अन्य सहायक कर्मचारी शामिल हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इसके लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। परीक्षाएं 16 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेंगी।
विज्ञापन

विपक्षी दल और युवा रुकी भर्तियों की प्रक्रिया पर सवाल उठाते रहे हैं। पिछले डेढ़ साल से कोरोना महामारी के कारण पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया बाधित थी। कोरोना काल में पैरामेडिकल स्टाफ की कमी महसूस की गई, कई जिलों में तो सेना ने पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध करवाया था। भविष्य में ऐसी स्थिति न बने इसे देखते कर्मचारी चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत राज्य में कोरोना के नए केस कम होने के बाद अलग-अलग वर्गों के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। आयोग अध्यक्ष भोपाल सिंह का कहना है कि प्रयास रहेगा परीक्षा के बाद जल्द परिणाम जारी कर कर्मचारियों को शीघ्र नियुक्ति दी जाए।
विज्ञापन

इन पदों के लिए जारी किया शेड्यूल
डेंटल हाइजिनिस्ट, ऑप्थेमैटिक असिस्टेंट, टीबी हेल्थ विजिटर, रेडियोग्राफर, अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन, वेलफेयर आर्गेनाइजर, आपरेशन थिएटर सहायक, लेबोरेट्री टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, एमपीडब्ल्यू (महिला) के पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed