{"_id":"5fa8549f8ebc3e9b874ee591","slug":"32-people-donated-blood-in-mata-mansa-devi-temple-pkl-office-news-pkl393600514","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता मनसा देवी मंदिर में 32 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता मनसा देवी मंदिर में 32 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी ने माता मनसा देवी मंदिर परिसर में श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला के सहयोग से रक्तदान जागरूकता शिविर लगाया। इसमें 32 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। शिविर में सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखा गया। इसमें अमर उजाला फाउंडेशन ने अहम भूमिका निभाई।
शिविर का उद्घाटन शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ पेटर्न सुरेश कंबोज एवं पैटर्न अवतार सिंह सलारिया ने किया। उन्होंने युवाओं से आहन किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखें। इस संकट की घड़ी में हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न देकर किया प्रोत्साहित
श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल ट्राइसिटी के अस्पतालों में डेंगू के बहुत मरीज आ रहे हैं और रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है जिनकी रक्त की कमी से जिंदगी की डोर कमजोर पड़ जाती है। शिविर में 43 लोगों ने रक्तदान करने के लिए पंजीकरण करवाया, जिसमें से 11 को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण रक्तदान करने से मनाकर दिया गया। सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर शिव कांवड़ महासंघ के गुलशन कुमार, राजेंद्र कौशल, शारदा गौतम, दिव्य गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ मोबाइल मार्केट में रक्तदान शिविर आज
श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश संगर ने बताया कि रक्त की कमी को पूरा करने के लिए सोमवार को चंडीगढ़ सेक्टर-22 बी मोबाइल मार्केट एवं मार्केट सेक्टर 23-सी में ब्राइट ट्रेंड्स वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाए जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ हिस्सा लेने का आह्वान किया है।