फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   32 lakh loss to the government by putting fake documents

Panchkula News: फर्जी दस्तावेज लगाकर सरकार को 32 लाख का नुकसान पहुुंचाया

Sun, 11 Jun 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
32 lakh loss to the government by putting fake documents
संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। फर्जी दस्तावेज के आधार पर सरकार को 32 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। शिक्षा सदन के अधिकारी की शिकायत पर सेक्टर-5 पुलिस ने समन्वयक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अुनसार, रजनीश शर्मा जीरकपुर निवासी को अनुबंध के आधार पर समन्वयक (आईईडी) के रूप में 7 दिसंबर 2012 को नियुक्त किया था।
विज्ञापन


नियुक्ति के बाद वह आईईडी ब्रांच की स्थापना एवं योजना कार्यान्वयन का कार्य कर रहा था। उसके चयन से संबंधित फाइलें भी उसी दौरान उसके पास थीं। इस दौरान आरोपी रजनीश शर्मा ने अवैध लाभ प्राप्त करने के लिए अपने नियुक्ति पत्र के पहले पृष्ठ को बदल कर उसके स्थान पर जाली पेज लगा दिया। इसमें वेतन आदि से संबंधित नियम और शर्त भिन्न थे। नियुक्ति पत्र के अन्य पेज भी अपनी सुविधानुसार बदले गए थे। आरोपी द्वारा अनुचित वित्तीय लाभ लेने के लिए गलत तरीके से जाली पेज लगाया गया। नियुक्ति पत्र की नियम और शर्त से छेड़छाड़ कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन


आरोपी ने नियुक्ति पत्र में फर्जी पृष्ठ लगाकर कार्यालय रिकॉर्ड के साथ जालसाजी और धोखाधड़ी की है। मामले में सेक्टर-5 के एसएचओ अजीत सिंह का कहना है कि विभाग की तरफ से शिकायत आई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। रिकार्ड लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed