{"_id":"5c8c072dbdec22142a71f664","slug":"31552680749-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 मार्च को अमर उजाला फांउडेशन के सहयोग से आयोजित होगा रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 मार्च को अमर उजाला फांउडेशन के सहयोग से आयोजित होगा रक्तदान शिविर
विज्ञापन
24 को अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर
सेक्टर-29 स्थित गढ़वाल भवन में मंच का 26वां रक्तदान शिविर आयोजित होगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। उत्तराखंड युवा मंच इस बार अपना वार्षिक रक्तदान शिविर 24 मार्च को अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित करने जा रहा है। यह आयोजन सेक्टर-29 स्थित गढ़वाल भवन में आयोजित होगा। मंच का यह 26वां रक्तदान शिविर है।
मंच के अध्यक्ष धर्मपाल रावत ने बताया कि हमारा मंच हर समय सामाजिक और सांस्कृतिक कार्य करने के लिए कार्यरत रहता है। हमारा यह शिविर फरवरी में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को समर्पित होगा। मंच के महासचिव प्रदीप सुंदरियाल ने कहा कि पिछली बार पीजीआई ब्लड बैंक के सहयोग से 432 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया था। इस मौके पर डेंटल और मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप भी आयोजित किया जाएगा। कैंप का उद्घाटन एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक रजत मुखर्जी करेंगे। निगम के मार्केटिंग मैनेजर केएस जौहर विशेष अतिथि होंगे। कैंप के दौरान फॉरेस्ट टीम के टीसी नौटियाल शहर को पालिथीन मुक्त करने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही कपड़े के बैग भी बांटेंगे। इसके अलावा पौधरोपण जैसी गतिविधियां भी की जाएंगी।