{"_id":"5aac210b4f1c1bae758b5c79","slug":"31521230091-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइट का नंबर अलाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइट का नंबर अलाट
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कार डीलरों को साइट नंबर अलाट करेगा निगम
नगर निगम की कमाई भी बढ़ी, 34 की बजाय 43 साइटों की हुई बुकिंग
साइट की स्थायी नीलामी एक माह के भीतर करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
नगर निगम ने हल्लोमाजरा में संडे कार बाजार के लिए डीलरों को स्लिप (पर्ची) देकर साइट नंबर अलाट कर दिया है। इससे पहले डीलर मनमर्जी से प्रमुख जगहों पर कार बाजार लगा लेते थे। वहीं, इससे कम महत्वपूर्ण जगह खाली रह जाती थी। शुक्रवार को 43 कार डीलरों ने साइट्स की स्लिप ली, जबकि अब तक 32 से 34 कार डीलर ही स्लिप लेते थे। पर्ची काटकर साइट अलाट करने का निर्देश अतिरिक्त कमिश्नर सौरभ मिश्रा की ओर से दिया गया है।
अमर उजाला ने बीते 12 मार्च को कार बाजार में पर्ची का खेल निगम को लग रही चपत शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद नगर निगम ने पारदर्शिता बरतते हुए साइट नंबर खुद अलाट करने शुरू कर दिए हैं। नगर निगम के अनुसार जब तक कार बाजार की स्थायी तौर पर नीलामी नहीं हो जाती, तब तक हर सप्ताह पहले आओ पहले पाओ की नीति पर कार डीलरों को साइट नंबर अलाट किया जाएगा। इससे एक साइट पर एक ही डीलर के कब्जे का खेल खत्म हो जाएगा।
हल्लोमाजरा में कुल 51 साइट हैं। नगर निगम ने नंबरिंग कर ई-मार्किंग भी की है, लेकिन अब तक इसकी अनदेखी की जा रही थी। हर सप्ताह एक डीलर से 7080 रुपये का किराया वसूल किया जाता है। कार डीलर को अपनी साइट पर 10 कारें लगाने की मंजूरी है। अभी तक ऐसा हो रहा था कि खाली रह गई साइट पर भी पुरानी कारें खड़ी रहती थीं, जिससे नगर निगम को चूना लग रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल तक सेक्टर-7 मध्यमार्ग पर ओल्ड कार बाजार लगता था। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से यहां से कार बाजार हल्लोमाजरा में शिफ्ट कर दिया गया है।
रविवार को ओएसडी करेंगे निरीक्षण
कार डीलर कई खाली साइट पर भी कब्जा कर लेते हैं। इस शिकायत पर रविवार को ओएसडी सुरेंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ मौके का निरीक्षण करेंगे। अतिक्रमण हटाओ दस्ते को भी अलर्ट कर दिया गया है कि खाली साइट पर कारें पार्क करने पर उठा लिया जाए।
एक माह में करो नीलामी
अतिरिक्त कमिश्नर सौरभ मिश्रा ने नगर निगम कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि एक माह के भीतर कार बाजार को स्थायी तौर पर एक साल के लिए अलाट किया जाए। हर साइट की बोली से नीलामी करवाई जाए। बता दें कि इससे पहले दो बार नीलामी फेल हो चुकी है। सौरभ मिश्रा ने कहा कि संडे कार बाजार की हर साइट की नीलामी करवाई जाएगी। नीलामी की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने के लिए कहा गया है। अभी हर सप्ताह संडे कार बाजार के लिए होने वाली बुकिंग प्रक्रिया में पारदिर्शता बरतने के लिए कहा गया है।
हमारी भी सुने निगम
कार डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलशन कुमार ने कहा कि हल्लोमाजरा कार बाजार में कोई भी सुविधा नहीं है। यहां पर न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही कोई शेड है। गर्मी शुरू हो गई। गर्मी में बिना शेड के खड़ा होना काफी मुश्किल है। नगर निगम को चाहिए कि कार डीलर्स की मांगों पर भी ध्यान दे। डीलरों से ही नगर निगम को कमाई होती है। यहां पर आने वाले ग्राहकों के लिए अलग से पार्किंग होनी चाहिए।