फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नई टूरिज्म पॉलिसी को अंतिम रूप देने में जुटे सिद्धू

नई टूरिज्म पॉलिसी को अंतिम रूप देने में जुटे सिद्धू

Fri, 30 Jun 2017 01:20 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
नई टूरिज्म पॉलिसी को अंतिम रूप देने में जुटे सिद्धू
नई टूरिज्म पॉलिसी को अंतिम रूप देने में जुटे सिद्धू
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने की माहिरों के साथ बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब के पर्यटन मंत्री सूबे की नई टूरिज्म पॉलिसी को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। इस संबंध में सिद्धू ने वीरवार को विभिन्न क्षेत्रों के माहिरों के साथ बैठक की।

बैठक में पंजाब, देश और विदेशों से सैलानियों को आकर्षित करने पर मंथन किया गया। सिद्धू ने कहा कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का सपना है कि सूबे को पर्यटन में अग्रणी बनाया जाए। इसलिए पहली बार बजट में इसके लिए प्रावधान किए गए हैं। पर्यटन नीति को अंतिम रूप देने को जल्द सीएम के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें तकनीकी माहिरों के तौर पर एसके मिश्रा, केएम श्रीवास्तव, विनोद जुत्शी, रोमी चोपड़ा, अनीता लाल को बुलाया जाएगा। पंजाब में पर्यटन की अपार संभावनाए हैं, पर्यटन स्थलों को विकसित करने की जरूरत है। इसके लिए धार्मिक , महाराजा, मुगल व सूफी सर्किट बनाए जा रहे हैं। नीति में पर्यटन स्थलों की पहचान कर उनका सौंदर्यीकरण करना, सैलानियों को आकर्षित करने को विशेष अभियान चलाना, सैलानियों के रहने और अन्य सुविधाओं को विकसित करना शामिल होगा। बैठक में विभागीय सलाहकार डॉ. अमर सिंह, प्रमुख सचिव जसपाल सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed