{"_id":"57226b9b4f1c1b6330a91c0a","slug":"30-shanties-gutted-loss-of-millions-pinjore-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 झुग्गियां जलकर राख, लाखों को नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 झुग्गियां जलकर राख, लाखों को नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
राख में सामान ढूंढते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
पिंजौर नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 21ए स्थित गांव कौना के पास बनी झुग्गियों में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के लिए जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि खाना बनाते हुए एक झुग्गी में आग लगी है।
जिसने अन्य झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन आगजनी की घटना में करीब 30 झुग्गियां जल गई। पीड़ित शांति ने बताया कि उसका सब कुछ उजड़ गया। परिवार में शादी के लिए ज्वैलरी और कैश इकट्ठा किया था. जो जल गया।
घटना में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं सुखिया और क्रांति ने बताया कि उसकी लड़की की शादी थी, जिसके लिए उसने करीब दो लाख रूपए इकट्ठे किए थे, वह भी जल गए। पिंजौर थाना प्रभारी महिंद्र सिंह और मढ़वाला चौकी इंचार्ज विनोद भी पहुंचे। महिंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने लाखों का नुकसान हुआ है।