फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   268 cases of liquor hidden in sports equipment in truck; driver jumps from moving truck on seeing police, critical

Panchkula News: ट्रक में स्पोर्ट्स के सामान में छिपाई थी 268 पेटी शराब, पुलिस को देख चलते ट्रक से कूदा चालक, गंभीर

Fri, 28 Aug 2026 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
268 cases of liquor hidden in sports equipment in truck; driver jumps from moving truck on seeing police, critical
13.5 लाख की शराब बरामद, चालक के कूदते ही बेकाबू ट्रक की स्टेयरिंग पुलिसकर्मी ने संभाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। स्पोर्ट्स सामान की आड़ में चंडीगढ़ से पश्चिम बंगाल और असम तक अवैध शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। पंचकूला एंटी नारकोटिक सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से 268 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद की। इसकी बाजार कीमत करीब 13.5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के रोकने पर चालक शहजाद आलम ट्रक लेकर भागने लगा। साथ बैठे पुलिसकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की तो चालक उसे धक्का देकर चलती ट्रक से कूद गया। ट्रक बेकाबू होकर इमारत की ओर बढ़ने लगा, लेकिन पुलिसकर्मी ने स्टेयरिंग संभालकर उसे सुरक्षित रोक लिया।

गुप्त सूचना पर पकड़ा था ट्रक
एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज सौरव रावत को 26 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध शराब चंडीगढ़ से बाहर ले जाई जा रही है। टीम ने घग्गर पार कमांडो कॉम्प्लेक्स की ओर जाने वाले कट पर नाकाबंदी कर ट्रक को रोक लिया। चालक ने अपना नाम शहजाद आलम निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने ट्रक को साइड में लगाने के लिए कहा और निगरानी के लिए एक पुलिसकर्मी को चालक के साथ बैठा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद चालक ट्रक को गुरुद्वारे के पीछे जाने वाली सड़क की ओर तेज रफ्तार से भगाने लगा। पुलिसकर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने धक्का दे दिया और कुछ दूरी पर चलती ट्रक से छलांग लगा दी। ट्रक बेकाबू हुआ तो पुलिसकर्मी ने ड्राइविंग सीट संभालकर उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट, जीएमसीएच में भर्ती
चलती ट्रक से कूदने के कारण शहजाद के सिर में गंभीर चोट लगी। पुलिस टीम ने उसे पहले सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे सेक्टर-32 जीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

स्पोर्ट्स सामान के पीछे छिपाई थी शराब
ट्रक की तलाशी में स्पोर्ट्स सामान के पीछे छिपाकर रखी 268 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, ट्रक में जालंधर से स्पोर्ट्स सामान लोड किया गया था। इसके बाद चंडीगढ़ से अवैध शराब भरी गई। शराब को सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल और बारपेटा, असम तक पहुंचाया जाना था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चंडीगढ़ में शराब किसने लोड करवाई और तस्करी के नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।


ट्रक को मौके पर ही कब्जे में क्यों नहीं लिया?
गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक और शराब की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वाहन को मौके पर ही पूरी तरह अपने कब्जे में लेकर चालक को ड्राइविंग सीट से हटाने के बजाय उसे आगे क्यों चलने दिया, यह सवाल भी उठ रहा है। पुलिसकर्मी को चालक के साथ वाली सीट पर बैठाया गया था। इसी दौरान चालक को ट्रक भगाने का मौका मिल गया। घटना में पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed