फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   26 new corona virus cases reported in Panchkula

कोरोना वायरस: पंचकूला में 26 कोरोना पॉजिटिव मिले, इनमें से 23 दूसरे जिलों के मरीज

Sun, 26 Jul 2020 01:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 26 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
26 new corona virus cases reported in Panchkula
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के शनिवार को जिले में 26 केस सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 23 जबकि बाहरी राज्यों और जिलों से संबंधित तीन केस शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की लिस्ट तैयार कर रहा है। पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराकर बाहर से आने वालों की जानकारी संबंधित स्वास्थ्य विभाग को दी गई है।

विज्ञापन


पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला के शाहपुर से 75 वर्षीय महिला, रामगढ़ से 28 वर्षीय महिला, सेक्टर -25 से 36 वर्षीय महिला, सेक्टर-12-ए से 23 वर्षीय युवक, सेक्टर-10 से 23 वर्षीय युवक, सेक्टर-8 से 29 वर्षीय युवक, सेक्टर-25 से 65 वर्षीय महिला, सेक्टर-21 से 68 वर्षीय पुरुष, सूरजपुर से 27 वर्षीय पुरुष में कोरना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


वहीं रायपुरानी की 19 वर्षीय युवती, सेक्टर-25 के 39 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-9 में 34 वर्षीय पुरुष, कालका से 35 वर्षीय, 38 वर्षीय व्यक्ति में कोरानो की पुष्टि हुई है। वहीं पिंजौर से 52 वर्षीय पुरुष, कालका से 35 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित मिले हैं। पिंजौर क्षेत्र के नानकपुर से 75 वर्षीय, 45 वर्षीय, कालका से 22 वर्षीय, पिंजौर से 34 वर्षीय, कालका से 25 वर्षीय और पिंजौर से 42 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिले हैं। वहीं ढकौली से दो और चंडीगढ़ से एक केस सामने आया है। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों के संपर्क में आए लोगों के लिए जाएंगे सैंपल
पंचकूला के नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है। शहर में जिस एरिया से कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। वहां नगर निगम की ओर से सैनिटाइज किया जा रहा है। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना के सैंपल लिए जा रहे हैं।


हम कोरोना को हराने के लिए पूरी तरह से तत्पर हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों को भी आइसोलेट करने की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। साथ ही सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाने व ट्रेस करने में जुट गया है, ताकि उन्हें भी क्वारंटीन किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed