फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   249 men and women sports condensation courses started in Indo Tibetan Border Police Force Bhanu

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भानु में 249 पुरुष एवं महिला स्पोर्ट्स कंडेंस कोर्स शुरू

Mon, 16 May 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
249 men and women sports condensation courses started in Indo Tibetan Border Police Force Bhanu
बरवाला। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, भानू में 24वें पुरूष एवं महिला स्पोर्ट्स कंडेंस कोर्स और 73वें जूडो कोर्स का शुभारंभ ईश्वर सिंह दुहन, महानिरीक्षक प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र की ओर से किया गया। इस अवसर पर विक्रांत थपलियाल सेनानी एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थिति थे। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की विभिन्न वाहनियों से पहुंचे स्पोर्ट्स कंडेंस के लिए 80 कांस्टेबल जीडी (पुरुष एवं महिला) और जूडो कोर्स के लिए 60 कांस्टेबल/जी.डी. शामिल हुए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक स्पोर्ट्स कंडेंस कोर्स की अवधि आठ सप्ताह की होगी। इस अवधि में प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को पी.टी., ड्रिल, वैपन, टेक्टिस मैप रीडिंग इत्यादि से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षणार्थी जिस स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती हुए हैं, उस खेल का अभ्यास करके विभिन्न प्रकार के राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बल की तरफ से हिस्सा लेंगे और बल को गौरवान्वित करेंगे। जूडो कोर्स के लिए विभिन्न वाहनियों से 60 कांस्टेबल/जी.डी. शामिल हुए है, इस कोर्स की अवधि 12 सप्ताह है। कोर्स के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को जूडो की जानकारी और जूडो की स्ट्राइक और डिफेंस, जूडो फाल/रोल, पिस्टल, रिवाल्वर, राइफल और बैनट अटैक/डिफेंस, स्पोर्ट्स जूडो एवं अपने स्वयं के बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दुहन ने कोर्स के लिए पहुंचे जवानों को बताया कि प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र एक बेहतरीन प्रशिक्षण केंद्र है। इसमें बेहतरीन सुविधाएं जैसे ड्रिल ग्राउंड, पी.टी. ग्राउंड, आब्सटिकल, स्वींमिंग पूल, वैपन विंग और टैक विंग, छोटी और लंबी फायरिंग रेंज इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि मुझे आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप सब अपने कोर्स के दौरान हर क्षेत्र में अच्छा से अच्छा सीखने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed