{"_id":"5cb0f415bdec22141f00fac4","slug":"21555100693-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी20 लीगः कप्तान विराट कोहली एड शूटिंग में व्यस्त तो टीम ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी20 लीगः कप्तान विराट कोहली एड शूटिंग में व्यस्त तो टीम ने बहाया पसीना
विज्ञापन
प्रैक्टिस के लिए जाते खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू की टीम के सदस्यों ने कप्तान विराट कोहली के बिना ही शुक्रवार को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में अभ्यास सत्र में पसीना बहाया। आईपीएल सीजन-12 में बेंगलूरू की टीम अब एक भी मैच जीत नहीं पाई है। अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं और सभी में हार का सामना करना पड़ा है।
मोहाली में 13 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला खेला जाना है। बेंगलूरू की टीम कप्तान के बिना वीरवार शाम 4.00 बजे के बाद पीसीए स्टेडियम पहुंची। विराट कोहली सुबह से ही एक एड की शूटिंग में व्यस्त रहे। एड की शूटिंग सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में चल रही थी।
कोहली शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे के बाद सेक्टर-16 स्टेडियम पहुंचे। यहां पर एड शूट करने वाली टीम और क्रू मेंबर्स पहले से ही मौजूद थे। इसका कुछ हिस्सा स्टेडियम के अंदर कैंटीन में शूट किया गया। वहीं, एड का अधिकतर भाग स्टेडियम के अंदर ग्राउंड पर शूट हुआ। इस दौरान कोहली ने अपने नाम की टी-शर्ट पहन रखी थी।
विज्ञापन
शाम 5 बजे किंग्स इलेवन पंजाब की टीम पीसीए स्टेडियम पहुंची। कप्तान आर. अश्विन के नेतृत्व में टीम के सभी मेंबर्स ने पहले मैदान पर पहुंचकर वार्मअप किया और फिर कैचिंग और क्षेत्ररक्षण का अभ्यास किया।