फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अंबाला टीम को मिला बेस्ट गोल्फ टीम का अवार्ड

अंबाला टीम को मिला बेस्ट गोल्फ टीम का अवार्ड

Mon, 18 Mar 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 18 Mar 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
अंबाला टीम को मिला बेस्ट गोल्फ टीम का अवार्ड
टीम अंबाला को मिला बेस्ट गोल्फ टीम का अवार्ड
विज्ञापन

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और ट्राइसिटी से 75 गोल्फर्स ने शिरकत की
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। टीम अंबाला को रोटरी डिस्ट्रिक्ट गोल्फ टूर्नामेंट में बेस्ट टीम का अवार्ड दिया गया। टूर्नामेंट चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में आयोजित किया गया। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और ट्राइसिटी से 75 गोल्फर्स ने शिरकत की। इनमें नेपाल से दो गोल्फर्स भी हिस्सा लेने पहुंचे।
टूर्नामेंट में विभिन्न इवेंट में हिस्सा लेते हुए गोल्फर विजेता बने। रविवार को टीम अंबाला बेस्ट टीम बनी। इस टीम में इंद्रजीत बतरा, राजेश, रविंदर ढिल्लों शामिल रहे। टीम ने कुल 90 अंक हासिल किए।
विज्ञापन

लेडीज पटिंग इवेंट में अंबिका पहले, मिसेज कोचर दूसरे, मंजीत तीसरे स्थान पर रहीं। पिन के निकट इवेंट में कर्नल बतरा ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। लांगेस्ट ड्राइव का अवार्ड दिनेश कपूर ने 225 यार्ड की हिट लगाकर जीता। स्ट्रेट ड्राइव का अवार्ड डॉ. प्रदुमन सिंह ने हासिल किया। इसके बाद 18 होल के गेम में मधुकर मल्होत्रा विजेता और वाईपी दास उपविजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 9 होल गेम में केके सेठ विजेता और एचसी सेठी उपविजेता रहे। लेडीज वर्ग में सगुना जैन विजेता और मधु प्रकाश उपविजेता रहीं। इसके बाद 50-70 आयु वर्ग में रविंदर ढिल्लों विजेता बने और कर्नल बतरा उपविजेता बने। वहीं 50 वर्ष से कम में विशाल गुप्ता विजेता और इंद्रजीत बतरा उपविजेता बने। इनाम वितरण समारोह में पूर्व रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर रोटेरियन वाईपी दास मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद रहे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed