फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   टेबल टेनिस में जीत

टेबल टेनिस में जीत

Mon, 18 Mar 2019 02:26 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 18 Mar 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस में जीत
टेबल टेनिस के खिलाड़ियों ने जीते टाइटल
विज्ञापन

ऑल इंडिया सिविल सर्विस टेबल टेनिस टूर्नामेंट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ऑल इंडिया सिविल सर्विस टेबल टेनिस टूर्नामेंट के आखिरी दिन रोचक फाइनल मुकाबले खेले गए। इनमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी मेडल जीतने में कामयाब रहे। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले रविवार को टेबल टेनिस हॉल सेक्टर 23 में खेले गए। महिला वर्ग के सिंगल्स फ ाइनल में आरएसबी रांची की मनीषा मुखर्जी ने आरएसबी उत्तराखंड की प्रियंका साहा को 4-1 (11-4, 11-9, 10-12, 11-9, 11-8) से मात दी। पुरुष वर्ग के फाइनल में आरएसबी जयपुर के विवेक ने आरएसबी बंगलुरु के धीरज रॉय को 4-1 (11-4, 11-7, 4-11, 9-11, 11-3, 11-3 ) से हराया।
वहीं पुरुष वर्ग में टीम चैंपियनशिप का खिताब आरएसबी अहमदाबाद ने जीता। दूसरे स्थान पर आरएसबी हैदराबाद रहा। तीसरा स्थान आरएसबी कोलकाता को मिला। महिला टीम चैंपियनशिप का खिताब आरएसबी अहमदाबाद को मिला। आरएसबी कोलकाता दूसरे स्थान, सीसीएससीएसबी न्यू दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा। वेटरन पुरुष सिंगल्स में आरएसबी इंदौर के संतोष प्रथम रहे। आरएसबी कोलकाता के समित विश्वास दूसरे, आरएसबी इंदौर के रुपेश सिंह तीसरे स्थान पर रहे। वेटरन महिला वर्ग में आरएसबी कोलकाता की मनीषा पहले स्थान, मध्य प्रदेश की रूबी कौर दूसरे, आरएसबी अहमदाबाद की सोनल जोशी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह में यूटी प्रशासन के स्पोेर्ट्स सेक्रेटरी जतिंदर यादव मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद रहे। इनके साथ यूटी, डायरेक्टर स्पोर्ट्स तेजदीप सिंह सैनी, ज्वाइंड डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. महेंद्र सिंह, डीएसओ रविंदर सिंह लाड़ी भी विजेता खिलाड़ियाें का उत्साह बढ़ाने के लिए विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed