फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पंजाब सीनियर वुमन टीम बनी टी-20 चैंपियन

पंजाब सीनियर वुमन टीम बनी टी-20 चैंपियन

Thu, 14 Mar 2019 02:07 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
पंजाब सीनियर वुमन टीम बनी टी-20 चैंपियन
पंजाब सीनियर वुमन टीम बनी टी-20 चैंपियन
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में कर्नाटका को 4 रन से हराया, पहली बार पंजाब की टीम बनी विजेता
टी-20 ट्राफी का फाइनल मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला गया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सीनियर वुमन टीम ने टी-20 ट्राफी को जीतने में सफलता पाई। यह पहली बार है जब पंजाब की टीम इस ट्राफी को जीतने में कामयाब हुई। बुधवार को फाइनल मुकाबले में पंजाब की टीम ने कर्नाटका की टीम को एक रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हरा दिया। टी-20 ट्राफी का फाइनल मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 131 रन बनाए। टीम से जैसिया अख्तर ने सबसे अधिक 56 रन बनाए। इसके बाद नीलम बिष्ट ने14 गेंद पर 27 रन बनाए। अमरपाल कौर ने 13 रन, तानिया भाटिया ने 12 रन, रिदिमा अग्रवाल ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में सिमरन हैनरी ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट, जी. दिव्या ने 3 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 127 रन ही बना पाई। टीम से जी. दिव्या सबसे अधिक 41 रन बनाने वाली बल्लेबाजी रही। सी. पृतिशा ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में पंजाब की ओर से कोमलप्रीत कौर ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट, सुनीता रानी ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


सीनियर वुमन टीम टी-20 ट्राफी को जीतने पर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के मानद सचिव आरपी सिंगला ने पंजाब वुमन सीनियर टीम को बधाई दी। पंजाब की टीम ने इस विजेता ट्राफी को जीतने से पहले सुपर लीग के सभी मुकाबले जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed