फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीजीआई यूनियन के सदस्य आज दिल् ली में करेंगे प्रदर्शन

पीजीआई यूनियन के सदस्य आज दिल् ली में करेंगे प्रदर्शन

Fri, 21 Dec 2018 02:08 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई यूनियन के सदस्य आज दिल्
ली में करेंगे प्रदर्शन
पीजीआई यूनियन के सदस्य
विज्ञापन

आज दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीजीआई इंप्लाइज यूनियन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान वे एक कैंडल मार्च निकालेंगे, जो जंतर-मंतर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के दफ्तर और प्रेसिडेंट ऑफ इंस्टीट्यूट निर्माण भवन तक जाएगा। प्रदर्शन के लिए यूनियन के सदस्य दो बसों में करीब 100 सदस्य जाएंगे। इसमें लेबोरेटरी, एक्सरे, रेडियोथैरेपी, इंजीनियरिंग, पसर्नल स्टाफ, सेनिटेशन सहित अन्य डिपार्टमेंट के कर्मचारी हैं। हड़ताल पर जाने से पहले पीजीआई प्रशासन और यूनियन के बीच कई बैठकें हुईं, लेकिन बात नहीं मानी। हालांकि, पीजीआई प्रशासन ने कहा कि यदि कोई सदस्य प्रदर्शन में शामिल होता है तो उसकी एक दिन की सैलरी कटेगी। यूनियन का कहना है कि वे इससे डरने वाले नहीं। अपना हक लेकर रहेंगे।

यूनियन की प्रमुख मांगों में ग्रेड पे पर डॉ. अशोक गुप्ता कमेटी की रिपोर्ट को लागू करना, कर्मचारियों को मेडिकल सुविधाएं देने की डॉ. राजवंशी कमेटी की रिपोर्ट, कर्मचारियों को जेनरिक मेडिसिन पर रोक, पीजीआई स्टाफ और उनके परिजनों के लिए सेपरेट वार्ड, तीसरा कार्डर रिव्यू, खाली पदों को भरना सहित कई मांगे हैं। इस दौरान पीजीआई डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने बताया कि यूनियन की कई मांगों को माना जा चुका है। कुछ मांगों को मंत्रालय भेजा गया है और कुछ मांगों को लेकर वे अदालत गए हैं। कई मांगें हमारे हाथों में भी नहीं हैं। पीजीआई प्रशासन स्टाफ के लिए काफी पॉजिटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed