फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   21 New Sports Stadiums to be Built in the State; Strict Action to be Taken Against Fake Sports Nurseries.

Panchkula News: प्रदेश में बनेंगे 21 नए खेल स्टेडियम, फर्जी खेल नर्सरियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Wed, 27 May 2026 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
21 New Sports Stadiums to be Built in the State; Strict Action to be Taken Against Fake Sports Nurseries.
खेल मंत्री गौरव गौतम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 15 दिन में मांगी खेल नर्सरियों की ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में प्रदेश में 21 नए खेल स्टेडियमों का निर्माण कराया जाएगा। खेल मंत्री मंगलवार को सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक के दौरान खेल मंत्री ने फर्जी खेल नर्सरियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जिला खेल अधिकारियों को 15 दिन के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों की खेल नर्सरियों की ग्राउंड रिपोर्ट खेल मुख्यालय को सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच के बाद कहीं भी फर्जी खेल नर्सरी संचालित पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल निदेशालय से बजट जारी होने तक जिला खेल परिषद के माध्यम से खिलाड़ियों के लिए खेल उपकरण और जरूरी सामान की खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि अभ्यास प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में खेल परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री और बजट घोषणाओं के तहत सभी लंबित परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर स्टेडियम निर्माण और अन्य विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश के हर जिले में एथलेटिक्स का सिंथेटिक ट्रैक तैयार करने की बात भी कही।

डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए खेल मंत्री ने अधिकारियों को जल्द ‘खेलो हरियाणा ऐप’ विकसित करने के निर्देश दिए। इस ऐप में खिलाड़ियों और खेल स्टेडियमों का पूरा डाटा उपलब्ध होगा, जिससे खिलाड़ी अपने नजदीकी स्टेडियम की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष खेल कैलेंडर के अनुसार सीएम कप, खेल महाकुंभ, योग और दंगल जैसे आयोजनों का समय पर और भव्य आयोजन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed