फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   21 DSPs transferred, major reshuffle in border districts

Panchkula News: 21 डीएसपी के तबादले, सरहदी जिलों में बड़ा फेरबदल

Sat, 12 Apr 2025 10:28 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
21 DSPs transferred, major reshuffle in border districts
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस में शनिवार को बड़ा फेरबदल हुआ। 21 डीएसपी के तबादले किए गए। ज्यादातर सरहदी इलाके के डीएसपी बदले गए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मानें तो सरहदी जिलों में लगातार बिगड़ी कानून व्यवस्था को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
बीते दिनों थाना गोइंदवाल में तैनात सब-इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले भाजपा के नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक का मामला सामने आया। प्रदेश में लगातार खासकर सरहदी जिलों में ग्रेनेड अटैक, आतंकी हमलों और बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए ये तबादले किए गए हैं, ताकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ सरहदी इलाकों में जमीन स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन

इन 21 डीएसपी के ट्रांसफर में आईपीएस रिषभ भोला को अमृतसर उत्तरी सब डिविजन का एएसपी लगाया गया है। डीएसपी जतिंदरपाल सिंह को लुधियाना पश्चिमी सब डिविजन, गुरइकबाल सिंह को लुधियाना सिविल लाइन सब डिविजन का एसीपी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गुरदेव सिंह को जालंधर पीएपी की 75वीं बटालियन का डीएसपी, गुरिंदर सिंह को संगरूर मुनाक सब डिविजन का डीएसपी, सिकंदर सिंह को मानसा बुढलाडा सब डिविजन का डीएसपी, बलविंदर सिंह को होशियारपुर दसुया सब डिविजन का डीएसपी, पलविंदर सिंह को होशियारपुर चब्बेवाल सब डिविजन का डीएसपी, राजिंदर सिंह मिनहास को गुरदासपुर दीनानगर सब डिविजन का डीएसपी, रूपदीप कौर को जालंधर मॉडल टाउन सब डिविजन का एसीपी, आतिश भाटिया को जालंधर उत्तरी सब डिविजन का एसीपी, सुखनिंदर सिंह को होशियारपुर डिटेक्टिव डीएसपी का चार्ज साैंपा है।

इसके अलावा तेजिंदर सिंह को संगरूर ऑपरेशन एंड सिक्योरिटी का डीएसपी, पुष्पिंदर सिंह को मानसा हेडक्वार्टर डीएसपी, इंदरजीत सिंह को लुधियाना रुरल डिटेक्टिव डीएसपी, गुरइंद्रपाल सिंह को तरनतारन डिटेक्टिव डीएसपी, इंद्रजीत सिंह को जालंधर रुरल डिटेक्टिव डीएसपी, सिकंदर सिंह को अमृतसर पीएपी 9वीं बटालियन का डीएसपी, सुपिंदर कौर को अमृतसर पीबीआई आर्थिक अपराध एंव साइबर क्राइम का एसीपी, जसविंदर सिंह को अमृतसर पीबीआई महिला एवं बाल अपराधा शाखा का एसीपी और दविंदर सिंह को जालंधर पीएपी आरटीसी डीएसपी का चार्ज सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed