फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चंडीगढ़ तो मेरे दिल के करीब है

चंडीगढ़ तो मेरे दिल के करीब है

Thu, 20 Dec 2018 01:52 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ तो मेरे दिल के करीब है
पीयू में 24 घंटे गर्ल्स हॉस्टल खुलना खुशी की बात, मैं खुद चाहती थी आजादी
विज्ञापन

- एक्ट्रेस कनिका मान ने कहा, पीयू में मैं जब पढ़ती थी तो हमने भी उठाई थी आवाज पर अब मिली कामयाबी
- छात्र-छात्राओं को बराबर का हक तो फिर छात्राएं 24 घंटे हॉस्टल में क्यों बंद रहें
फोटो-
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की स्टूडेंट रहीं एक्ट्रेस कनिका मान को पता चला कि पीयू में छात्राओं के हॉस्टल 24 घंटे संघर्ष के बाद खोल दिए गए। सभी छात्राओं को आजादी मिल गई तो वह कहती हैं कि यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। कहती हैं कि वर्ष 2016 में उन्होंने एलएलएम किया था। उस दौरान जब वह लाइब्रेरी में पढ़ने जाती थी तो हॉस्टल के बंद होने के समय से डर लगता था और इस कारण भागते-भागते हॉस्टल पहुंचते थे। फाइन का भी डर होता था लेकिन यहां की संघर्षशील छात्राओं ने जो आंदोलन चलाया यह अपने में नजीर बनेगा। भेदभाव यदि किया जाता है तो उसमें सभी को एकजुट होना चाहिए। मीडिया की जो भूमिका होती है वह अमर उजाला ने इस आंदोलन में निभाई। वह भी काबिले तारीफ है।
एक्ट्रेस कनिका मान कहती हैं कि आजादी के लिए पीयू में 2015 में आवाज उठी थी लेकिन उसे दबा दिया गया। वह इसलिए कि आंदोलन करने वाले भी मजबूत नहीं थे। छात्राओं के हक में बहुत कम लोग खड़े थे। अब मजबूत छात्राओं को नेतृत्व मिला तो संघर्ष लंबा चला। छात्राओं ने बहादुरी का परिचय देते हुए आजादी पाई है, यह पूरे देश में नजीर बनेगी। उन्होंने पीयू की छात्राओं को संदेश दिया है कि जब भी उन्हें साथ अन्याय हो तो उसके खिलाफ आवाज जरूर उठाएं। उन्होंने मीटू पर भी कहा कि इसके कई केस सामने आए लेकिन जब तक कार्रवाई न हो तब तक कुछ फायदा नहीं। दो से तीन दिन तक बस चर्चा जरूर रहती है।
विज्ञापन

इनसेट---
एक्ट्रेस कनिका मान ने साझा किए जिंदगी के हसीन पल
चंडीगढ़ तो मेरे दिल में बसा है। यह कहना है फिल्म एक्ट्रेस कनिका मान का। चंडीगढ़ में अपने छह वर्ष बिताने वाली कनिका अब बेशक मुंबई पहुंच गईं हों पर जब भी मौका मिलता है तो सिटी ब्यूटीफुल जरूर आती हैं। चंडीगढ़ के होटल ताज में पहुंची कनिका ने कहा कि शहर ने उनको प्रसिद्धि दिलाई। यहीं उन्होंने कानून की पढ़ाई पूरी की। कनिका ने कहा कि जब वह माडलिंग के लिए रैंप पर उतरीं तो ऑफर आने लगे। उन्होंने बताया कि एक्टिंग के लिए उन्होंने कोई क्लास ज्वाइन नहीं की बल्कि लोगों को आब्जर्व करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहली मूवी रॉकी मेंटल मिली और उसके बाद दाना पानी। उन्होंने बताया कि सत्तर एलबम में काम करने के बाद जब फिल्मों से ऑफर मिला तो वह बेहद खुश हुई। पंजाबी फिल्मों में काम करने के बाद वह मुंबई पहुंच गई। ऑडिशन में अक्सर चली जाती थीं और एक टेलीविजन ने उनका काम देखकर उनको अपने सीरियल में किरदार दे दिया।
कनिका ने कहा कि उनके पिता हमेशा यह चाहते थे कि कानून की पढ़ाई करें। इसी वजह से उन्होंने लॉ ज्वाइन किया। पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ करने के बाद भी उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि अब वह कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एलएलएम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक्टिंग में न आती तो उनका प्रयास ज्यूडिशियरी में जाने का था। उन्होंने कहा कि कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी उनकी शिक्षा जारी रहेगी।


हर जगह माता पिता को ले गई
कनिका ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार की धारणा को बदलने के लिए पूरे परिवार को हरेक जगह शामिल किया। मसलन, चंडीगढ़ में वह क्लब में जाती थीं तो वहां भी माता पिता को ले गईं जिससे माता पिता को यह स्पष्ट हो कि क्लब कैसा होता है। सिर्फ इतना ही नहीं कई बार शूटिंग में भी वह माता पिता को लेकर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed