फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गोमूत्र अर्क प्लांट के बाद गोबर से लठ बनेगा

गोमूत्र अर्क प्लांट के बाद गोबर से लठ बनेगा

Wed, 24 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
गोमूत्र अर्क प्लांट के बाद गोबर से लठ बनेगा
फोटो ट्रैक में
विज्ञापन


अब गोबर के ब्लॉक से जलेंगे शव
सेक्टर-45 की गोशाला में लगेगा संयंत्र, श्मशान घाट पर मुफ्त में देंगे
नीरज कुमार
चंडीगढ़।
सेक्टर-45 स्थित गोशाला में गोमूत्र अर्क प्लांट लगाने के बाद अब गोबर के ब्लॉक बनाने का संयंत्र लगाया जाएगा। गोशाला संचालित करने वाली संस्था गौरी शंकर सेवादल ने मशीनें खरीदने की मंजूरी दे दी है। फरवरी में मशीन लगने के बाद ब्लॉक बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। संस्था के प्रधान रमेश कुमार निक्कू ने बताया कि मशीन का आर्डर दिया जा चुका है। ब्लॉक बनने से गोबर का ढेर कम होगा। जलावन में प्रयोग किया जा सकेगा। इसे फेंकने पर आने वाले खर्च भी बचेगा। इसके अलावा गोबर के ब्लॉक का प्रयोग शव को जलाने में किया जाएगा। श्मशान घाट में इसे मुफ्त में दिया जाएगा ताकि जरूरतमंदों का शवदाह के लिए पैसा न देना पड़े। इसे तैयार करने में हवन सामग्री भी डाली जाएगी ताकि प्रदूषण कम हो और वातावरण स्वच्छ रहे। गोशाला को संचालित करने के लिए पांच वर्ष पहले नगर निगम और गौरी शंकर सेवादल के साथ एमओयू साइन हुआ था।


जगह की मांग
रमेश कुमार निक्कू ने बताया कि सेक्टर-45 स्थित गोशाला की क्षमता 400 गाय रखने की है। फिलहाल गोशाला में 900 पशुधन हैं। इसके कारण भीड़ बढ़ गई है। इतने पशुओं को संभालने के लिए और जगह की जरूरत है। गोशाला के साथ खाली जमीन पड़ी है। प्रशासन और नगर निगम यह जमीन गोशाला को दे दे तो पशु आराम से रह सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed