फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   20 officers involved in corruption will be action, criminal trial recommended

भ्रष्टाचार में सलिप्त 20 अधिकारी नपेंगे, आपराधिक मुकदमे की सिफारिश

Thu, 21 Apr 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
20 officers involved in corruption will be action, criminal trial recommended
चंडीगढ़। हरियाणा में भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों, कर्मचारियों और लोगों की खैर नहीं है। राज्य चौकसी ब्यूरो ने फरवरी 2022 के दौरान 15 जांच पूरी कर अंतिम रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। साथ ही दो नए मामले दर्ज किए हैं। चार मामलों में चार राजपत्रित अधिकारियों, 7 अराजपत्रित अधिकारियों, सात निजी व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मुकद्दमा दर्ज करने का सुझाव दिया गया है। दो जांच में दो अराजपत्रित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एक जांच में एक राजपत्रित अधिकारी, एक अराजपत्रित अधिकारी के विरुद्घ विभागीय कार्रवाई, आपराधिक मुकद्दमा व दो निजी व्यक्तियों के विरुद्ध आपराधिक मुकद्दमा दर्ज करने का सुझाव दिया है। ब्यूरो ने तीन विशेष जांच, तकनीकी जांच की रिपोर्ट भी सरकार को भेजी है। 2 कार्यों में तीन राजपत्रित अधिकारियों, दो अराजपत्रित अधिकारियों व संबंधित एजेंसी से 16,84,573 रुपये वसूलने की सिफारिश की गई है। 12 अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके सहयोगियों को फरवरी महीने में ही 1,000 रुपये से 1,40,000 रुपये तक की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उनके विरुद्घ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,1988 के तहत मामले दर्ज किए गए है।
विज्ञापन

ये किए गिरफ्तार
इनमें नगर निगम, फरीदाबाद के अधीक्षक अभियंता रवि शर्मा व लेखाकार रवि शंकर को 1,40,000 रुपये, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग फरीदाबाद के वजन एवं मापन अनुभाग के निरीक्षक राजबीर सिंह को 60,000 रुपये, केंद्रीय सहकारी बैंक बाटा, पलवल के शाखा प्रबंधक उजेंद्र सिंह को 25,000 रुपये, दक्षिण हरियणा बिजली वितरण निगम छैंसा, फरीदाबाद के लाइनमैन मान सिंह को 26,000 रुपये, हरियाणा परिवहन जींद के नाजर श्रीभगवान को 10,000 रुपये, चीका, कैथल के थाना प्रबंधक निरीक्षक जयवीर को 5,000 रुपये, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम पलवल के एएलएम, हरिओम को 5,000 रुपये, नगर निगम गुरुग्राम के लिए सर्वेक्षक का कार्य कर रहे मैसर्ज यशी कंसल्टिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की अंशु पराशर को 2,000 रुपये, केंद्रीय थाना फरीदाबाद के उपनिरीक्षक जयचंद को 1,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। ब्यूरो ने शिकायत के आधार पर थाना सदर नूंह के सहायक उपनिरीक्षक महेश व एसडीएम कार्यालय रादौर के सेवानिवृत्त लिपिक रणजीत सिंह के विरुद्घ शिकायत के आधार पर मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed