{"_id":"62a39b12f8fed35dc154c4b5","slug":"20-new-corona-infected-patients-found-in-panchkula-pkl-office-news-pkl4533006200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में कोरोना संक्रमित 20 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में कोरोना संक्रमित 20 नए मरीज मिले
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। इसमें आठ पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 47 पहुंच गई है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 47 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वीरवार को 343 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब में भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44425 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43964 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 626187 लोगों के सैंपल जांचे हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियम का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं।
इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। पंचकूला वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 81.5 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 15 से 17 साल के बच्चों का 87.9 फीसदी टीकाकरण किया गया है। वहीं बूस्टर डोज भी लोगों को तेजी से लगाई जा रही है।