फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two lakh SC students in Punjab dropped out of college because government did not pay their scholarships

Punjab: पंजाब सरकार ने नहीं चुकाई स्कॉलरशिप, दो लाख दलित छात्रों ने कॉलेज छोड़े

Thu, 21 Jul 2022 01:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 21 Jul 2022 01:30 AM IST
सार

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि आयोग ने राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है कि केंद्र द्वारा बकाया भुगतान के बावजूद कॉलेजों को पैसे का भुगतान क्यों नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Two lakh SC students in Punjab dropped out of college because government did not pay their scholarships
SC Commission

विस्तार

पंजाब में करीब 2 लाख दलित छात्रों ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी क्योंकि पंजाब सरकार ने उनकी 2,000 करोड़ रुपये स्कॉलरशिप कॉलेजों को नहीं चुकाई। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने बुधवार को बताया कि इस बारे में राज्य सरकार को 7 दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि आयोग ने राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है कि केंद्र द्वारा बकाया भुगतान के बावजूद कॉलेजों को पैसे का भुगतान क्यों नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि हमने मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। अनुसूचित जाति के छात्रों की कई शिकायतें हैं कि उन्हें कॉलेजों में अनुमति नहीं दी जा रही है क्योंकि सरकार ने उनकी फीस का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि 2017 में योजना से लाभान्वित होने वाले लगभग तीन लाख एससी छात्र थे और 2020 में यह संख्या घटकर 1-1.25 लाख हो गई। जब हमने राज्य सरकार से पूछा, तो उन्होंने कहा कि ये बच्चे पढ़ाई छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन

‘केंद्र पर कोई बकाया नहीं’

विजय सांपला के मुताबिक बैठक में अधिकारियों ने बताया कि केंद्र की ओर से राज्य को छात्रवृत्ति का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। इसके बाद केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों में कोई बकाया नहीं होने की बात सामने आई, जबकि राज्य सरकार ने कॉलेजों को 2000 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया। अब यह सवाल उठता है कि छात्रवृत्ति का पैसा कहां गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुझे पिछली सरकार के दौरान छात्रवृत्ति राशि जारी करने से संबंधित फाइलें मिली हैं। निजी संस्थानों को फंड जारी करने में अनियमितता पाई गई हैं। इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा। - भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed