{"_id":"5cdb29cdbdec2207532a5b0c","slug":"191557866957-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-मोदी के शोर से दो बार पीएम मोदी को रोकना पड़ा भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी-मोदी के शोर से दो बार पीएम मोदी को रोकना पड़ा भाषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मंगलवार को सिटीब्यूटीफुल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। सेक्टर-34 ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में पहुंचे भाजपाइयों में जबरदस्त उत्साह दिखा। मोदी-मोदी के शोर से पीएम को दो बार भाषण रोकना पड़ा। पूरा सेक्टर बैनर-पोस्टरों से भर गया था। लोग भाजपा के झंडे, मोदी के पोस्टर और कटआउट लेकर कार्यक्रम में पहुंचे। महिलाएं कमल निशान की भगवा साड़ी पहन कर पहुंचीं। भारी संख्या में युवाओं ने भगवा रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। कुछ देर के लिए ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा गई। कार्यक्रम स्थल पर विशाल पंडाल बनाया गया था, लेकिन पंडाल के बाहर भी भारी भीड़ मोदी को सुनने के लिए जमा थी।
रैली की झलकियां..
- पीएम मोदी रैली के मंच पर मंगलवार शाम लगभग पौैने 7 बजे पहुंचे, लेकिन उन्हें सुनने व देखने के लिए लोग दोपहर बाद 3 बजे से ही जुटना शुरू हो गए थे।
- रैली में महिलाओं की संख्या भी काफी थी। एक कंधे पर बच्चा और हाथ में पार्टी का झंडा लिए महिलाओं के जत्थे को हर कोई आगे बढ़ने दे रहा था।
- शहर की कॉलोनियों से लोग पूरे समूह में एक साथ बढ़ रहे थे। इस दौरान इस समूह ऐसे थे, जो ढोल-नगाड़ों के साथ डांस करते हुए रैली स्थल पर पहुंचे।
- टी शर्ट का फैशन भी रैली में छाया रहा। गेम ऑफ थ्रोन्स की तर्ज पर जीओटी (गवर्नेंस ऑफ ट्रस्ट) की टी शर्ट ने लोगों का ध्यान खींचा।
-मोदी की रैली में शामिल होने आए युवा हाथों में तिरंगा व मोदी के कटआउट लेकर पहुंचे। कईयों ने चेहरे पर पेंट से कमल के फूल का चिन्ह व मोदी के नाम की पेंटिंग बनाई हुई थी।
- खुद को चौकीदार बताने वाले पीएम मोदी को देखने 100 से ज्यादा चौकीदार रैली स्थल पर पहुंच गए। यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बन गया।
- मोदी जब मंच पर पहुंचे तो लोगों ने मोबाइल की लाइट जलाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने अपना भाषण वाहे गुरु जी का खालसा.. से शुरू किया।
- कार्यक्रम के दौरान किरण खेर ने प्रधानमंत्री मोदी को माता मनसा देवी का चित्र भेंट किया तो भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने गदा और प्रेम सिंह चंदूमाजरा व हरदीप सिंह ने सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
- भाषण के दौरान नारेबाजी की वजह से पीएम मोदी को दो बार रुकना पड़ा। मोदी ने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों का प्यार उमड़ रहा है। यह प्यार सिर-आंखों पर।
- लोगों को कुर्सी पर बैठने की जगह नहीं मिली तो कई लोग पेड़ पर चढ़ गए। इस दौरान वह भाजपा के झंडे लहराते दिखे।
- शाम 7.29 बजे भाषण खत्म करने के बाद पीएम मोदी ने पुराने कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया और फिर बातचीत की।