फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   तीन चोर पकड़कर मौली जागरां पुलिस ने 24 चोरियों का किया खुलासा

तीन चोर पकड़कर मौली जागरां पुलिस ने 24 चोरियों का किया खुलासा

Tue, 14 May 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
तीन चोर पकड़कर मौली जागरां पुलिस ने 24 चोरियों का किया खुलासा
मनीमाजरा। मौली जागरां थाना पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 24 घटनाओं को सुलझाने का खुलासा किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 6 ई-रिक्शा, ई-रिक्शा की 24 बैटरियां और एक ऑटो भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंचकूला के गांव बुढ़नपुर निवासी अकरम खान (22), गांव खड़क मंगोली के माजरी चौक निवासी दीपक (19) व सुनील कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने अकरम को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि बाकी दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने चोरियों की 24 वारदातें कबूल की हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मौली जागरां व आईटी पार्क थाने एरिया से कुछ दिनों से ई-रिक्शा व उनमें लगी बैटरियां चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने पूरे एरिया में गश्त के दौरान चोरी करने वाले किंगपिन अकरम को मौली जागरां से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी दीपक के साथ मिलकर शहर के अलग-अलग हिस्सों से ई-रिक्शा चुराता था और फिर वह सुनील को फोन कर बुलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील ने ऑटो किराए पर लिया हुआ था। वे ई-रिक्शा से बैटरियां निकालकर ई-रिक्शा वहीं छोड़कर फरार हो जाते थे और बैटरियां मनीमाजरा के एक कबाड़ी को बेच देते थे। पुलिस ने अकरम की निशानदेही पर उक्त दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया और तीनों के कब्जे से 6 ई-रिक्शा, ई-रिक्शा की 24 बैटरियां और 1 ऑटो रिक्शा बरामद किया।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से मौली जागरां के 2, आईटी पार्क थाने का 1 व पंचकूला पुलिस के दो केसों को सॉल्व किया है।
वहीं पुलिस का कहना है कि ये पांच केस ही रिपोर्ट थे। जबकि बाकी बरामदगी में शिकायतकर्ताओं ने लिखित शिकायत नहीं दी। इनकी पुलिस जांच कर रही है कि इन्होंने कहां-कहां से चोरी की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से बरामद छह ई-रिक्शा की कीमत 4.80 लाख है। इसके अलावा एक ई-रिक्शा में चार बैटरियां होती हैं। कुल 24 बैटरियां बरामद हुई हैं और इन बैटरियों की कीमत लगभग 3 लाख है। आरोपी जिस कबाड़ी को इन्हें बेचते थे, पुलिस अब उस पर भी जल्द शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed