{"_id":"5cc8aa73bdec2207571f40be","slug":"191556654707-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली विधायक की कार चुराने वाले आरोपी की नहीं हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली विधायक की कार चुराने वाले आरोपी की नहीं हुई पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। बागपत के छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह चौहान की फार्च्यूनर गाड़ी सेक्टर-5 थाना पुलिस नहीं खोज सकी है। सीसीटीवी फुटेज का डंप डाटा खंगालने के बाद भी पुलिस चोर का पता नहीं लगा सकी।
अब तक पुलिस यह जांच भी नहीं कर सकी है कि गाड़ी को चोर विधायक के घर से किस दिशा में लेकर गया है। घर के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की फोटो साफ तौर पर आई है लेकिन पुलिस अभी तक इसकी शिनाख्त नहीं कर सकी है। बागपत जिले की छपरौली विधानसभा से विधायक सहेंद्र सिंह चौहान की सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी बीते 26 अप्रैल को चोरी हो गई थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे पंचकूला सेक्टर-4 स्थित मकान नंबर-72 के बाहर से यह कार आरोपी ने चोरी की थी। गाड़ी चोरी होने की कॉल कंट्रोल रूम से चली थी। इसके बाद पुलिस जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। लेकिन पुलिस के हाथ कामयाबी नहीं लगी। वहीं, सेक्टर-5 थाना पुलिस ने विधायक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
हम शहर के सभी सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रहे हैं। हमने ट्राइसिटी के थानों सहित पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अभी आरोपी की फोटो भेजी है। जैसे ही आरोपी की शिनाख्त हो जाएगी। हम आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे। - रामपाल सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-5, पंचकूला।