{"_id":"5c929e31bdec2214422fa9a6","slug":"191553112625-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
आज से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की आधी जिम्मेदारी आईआरएसडीसी की
रेलवे प्रशासन के पास होगी सुरक्षा व्यवस्था, टिकट बिक्री, ट्रेनों के संचालन की जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। एयरपोर्ट की तर्ज पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की आधी जिम्मेदारी अब इंडियन रेलवे स्टेशंस डेवलपमेंट कार्पोरेशन (आईआरएसडीसी) की होगी। 21 मार्च से रेलवे सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था, टिकट की बिक्री व ट्रेनों के संचालन का काम देखेगा। शेष जिम्मेदारी जैसे पार्किंग, प्लेटफार्म टिकट, खानपान सेवाएं, विज्ञापन, साफ-सफाई, साज-सज्जा, रिटायरिंग रूम, वेटिंग हॉल, डिस्प्ले बोर्ड, हेल्प डेस्क विश्रामगृह, इमरजेंसी चिकित्सा, शौचालय आदि का प्रबंधन आईआरएसडीसी को सौंप दिया गया है। ये जानकारी आईआरएसडीसी के जीएम बलबीर सिंह ने दी।
अब बिना प्लेटफार्म टिकट वालों की खैर नहीं
अब चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर जाने से पहले प्लेटफार्म टिकट लेना न भूलें, क्योंकि होली के दिन से आईआरएसडीसी के मुलाजिम टिकट जांच के लिए आपको खड़े मिलेंगे। बिना प्लेटफार्म टिकट के रेलवे स्टेशन पर गए तो जुर्माना लग सकता है।