{"_id":"5c8eb2adbdec22143356ca35","slug":"191552855725-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
महिला से झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार
बाइक सवार ने महिला से झपटा था मोबाइल और एक हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बीती रात सेक्टर-35सी में महिला से मोबाइल और एक हजार रुपये झपटने वाले बाइक सवार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल बरामद कर लिया है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने सेक्टर-56 निवासी आरोपी लवप्रीत उर्फ प्रिंस (24) के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
बीते रविवार पुलिस को दी शिकायत में ज्योति मिश्रा ने बताया कि वह सेक्टर-35डी में परिवार के साथ रहती हैं। वह देर शाम प्राचीन कला केंद्र से अपने घर लौट रही थीं। सेेक्टर-35 स्थित वीटा बूथ के पास पहुंची तो बाइक सवार युवक उसका पर्स झपटकर फरार हो गया। पर्स में एक हजार रुपये और मोबाइल थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना पर आरोपी को दबोच लिया गया।
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और मजदूरी करता है। पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक (सीएच04के 4272) बरामद की है।