{"_id":"5c7edfcabdec2213f22d1201","slug":"191551818698-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लोगों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने लोगों को खदेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचबी में भीड़ हुई बेकाबू, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा
अलॉटमेंट लेटर लेने के लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में जमा हुए थे काफी संख्या में लाभार्थी
अल्फाबेट के अनुसार बुलाए गए लोगों की कर्मचारियों से काफी दफा हुई कहासुनी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) में मंगलवार को उस समय भगदड़ मच गई, जब आवंटियों की अधिक भीड़ कार्यालय परिसर में इकट्ठा हो गई। अनियंत्रित भीड़ को रोकने के लिए सीएचबी को पुलिस बुलानी पड़ी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद ही अलॉटमेंट लेटर देने की प्रक्रिया शुरू हो पाई।
सीएचबी ने लाभार्थियों को अलॉटमेंट लेटर देने के लिए बुला तो लिया, लेकिन शिविर लगाने के नाम पर वहां पर घोर लापरवाही बरती गई। इसके चलते हाउसिंग बोर्ड में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों की मानें तो वहां लगे शिविरों से कर्मचारी गायब रहे। लापरवाही का आलम यह रहा कि अल्फाबेट के अनुसार बुलाए गए लोगों की कर्मचारियों से काफी दफा कहासुनी तक हो गई।
देर से लेटर मिलने की वजह से हुई अव्यवस्था
लोगों ने बताया कि ए से बी तक के अल्फाबेट के अलॉमेंट लेटर दोपहर 2 बजे तक नहीं मिल सके। वहीं 2 बजे के बाद जे से एल अल्फाबेट के लोगों के पहुंचने के बाद सीएचबी कार्यालय में काफी भीड़ हो गई। इस दौरान कार्यालय में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ को अनियंत्रित होते देख सीएचबी ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। हाउसिंग बोर्ड पहुंचते ही पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग करके वहां से भीड़ को किसी तरह से बाहर किया। इसके बाद लेटर का वितरण शुरू हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने दी हिदायत
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस ने केवल ए से आई तक के अल्फाबेट वालों को ही वहां मौजूद रहने की हिदायत दे दी। बाकी लोगों को वहां से पुलिस वालों ने भगा दिया। अफसर ने बताया कि करीब चार सौ लाभार्थियों को अलॉटमेंट लेटर दिया गया है। आज जिन लोगों को लेटर नहीं मिला है उन्हें बुधवार को बुलाया गया है।
आज इन अल्फाबेट वालों को बुलाया
एम से पी तक के अल्फाबेट वालों को 6 मार्च को 10 बजे से और आर अल्फाबेट वालों को 6 मार्च दिन के 2 बजे से लेटर दिया जाएगा। एस अल्फाबेट वालों को 7 मार्च 10 बजे और टी से जेड को 7 मार्च को 2 बजे से यह लेटर वितरित किया जाएगा। अलॉटी को अलॉटमेंट लेटर तभी मिलेगा जब वह साथ में असली एक्सेप्टेंस लेटर और आधार कार्ड लेकर आएगा।