फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीयू को मिले 200 करोड़ से अधिक के रिसर्च प्रस्ताव

पीयू को मिले 200 करोड़ से अधिक के रिसर्च प्रस्ताव

Fri, 11 Jan 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
पीयू को मिले 200 करोड़ से अधिक के रिसर्च प्रस्ताव
शिक्षकों ने रखे 200 करोड़ से अधिक के रिसर्च प्रस्ताव
विज्ञापन


- पीयू में कमेटी की हुई बैठक, फंडिंग की होगी व्यवस्था

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. राजकुमार की पहल पर फैकल्टी शिक्षकों ने 200 करोड़ रुपये से अधिक के रिसर्च प्रस्ताव जमा किए हैं। इसको लेकर कमेटी ने बैठक की और फंड की व्यवस्था को कहा गया है।

पीयू संकाय और क्षेत्रीय एवं ग्रामीण केंद्रों ने 22 शोध प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं। जनशक्ति, उपकरण, बुनियादी ढांचा भी इनके लिए चाहिए। इन सभी पर चर्चा की गई। जल्द ही इस पर निर्णय लेने को कहा गया। यह प्रस्ताव फोरेंसिक साइंस, अंग्रेजी, सांस्कृतिक अध्ययन, संचार अध्ययन स्कूल, कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग आदि से जुड़े हैं। इसकेअलावा रसायन विज्ञान, आर्थिक, भाषा, भूविज्ञान, रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन, पर्यावरण अध्ययन, समान अवसर सेल, पीडब्ल्यूडी सेंटर, नैनो साइंस आदि पर भी रिसर्च प्रस्ताव आए हैं। इन प्रस्तावों पर कमेटी पूरी तरह ध्यान देकर उनके उपयोगिता देखेगी और उसके बाद फंड के लिए सरकार व अन्य लोगों को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस कमेटी में डीयूआई प्रो. शंकर जी झा, देवेंद्र मेहता, प्रो. गुरपाल सिंह, प्रो. पाम राजपूत, प्रो. रोनकी राम, प्रो. एसके तोमर, संजीव पुरी, प्रो. रजत संधीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed