{"_id":"5c33b66bbdec2256e37bd19d","slug":"191546892907-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो जीतेगा उसकी होगी भैंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो जीतेगा उसकी होगी भैंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुश्ती जीतिए, दूध देने वाली भैंस ले जाइए
-गांव कैंबवाला में 14 जनवरी को होने वाले सालाना लोहड़ी कुश्ती मेले में विजेता को ईनाम में मिलेगी भैंस
- हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के पहलवान लेंगे हिस्सा, कुश्ती के लिए कई अखाड़ों को भेजा निमंत्रण
नीरज कुमार
चंडीगढ़। गांव कैंबवाला में 14 जनवरी को सालाना लोहड़ी कुश्ती मेला करवाया जा रहा है। मेले की खास बात यह है कि इसमें विजेता को ईनाम में कोई ट्रॉफी या नकद राशि नहीं बल्कि दूध देने वाली भैंस दी जाएगी। इसके अलावा गांव के लालावाला पीर पर मेला भी लगेगा।
भैंस भी अच्छी किस्म की दी जाएगी जिसकी कीमत 75 हजार से एक लाख रुपये बताई जा रही है। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पर आने वाले को 41 हजार और तीसरे स्थान वाले पहलवान को 21 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। इस मौके पर लंगर भी लगाया जाएगा।
कई अखाड़ों को भेजा निमंत्रण
गांव की पूृर्व सरपंच नीता रानी ने बताया कि प्रतियोगिता में पंजाब हरियाणा और दिल्ली से पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। कई अखाड़ों को कुश्ती में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कुश्ती मेले के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेले की अध्यक्षता वे और लंबरदार सुरेश कुमार चौधरी करेंगे।
विज्ञापन
हर घर से चार सौ रुपये एकत्र होंगे
गांव में करीब 350 घर हैं। इस बार प्रत्येक घर से चार चार सौ रुपये एकत्र किए जाएंगे। पहले यह राशि प्रति घर तीन सौ रुपये के हिसाब से लिया जाता था। महंगाई के कारण इस बार यह राशि बढ़ा दी गई है। इनाम के रूप में दिया जाने वाला भैंस गांव के पूर्व सरपंच जंगशेर की ओर से प्रदान किया जाएगा। नीता रानी ने बताया कि लालावाला पीर पर मन्नत मांगने पर पूरा होने पर भैंस भी देते हैं। इसी क्रम में इस बार भैंस जंगशेर दे रहे हैं।
गांव की बेटियां आएंगी
कैंबवाला में ये कुश्ती मेला कई वर्षों से चला रहा है। गांव की परंपरा है कि बेटियां अपने ससुराल से मेला देखने के लिए जरूर आती हैं। ये परंपरा भी कई वर्षों से चली आ रही है। मेले में हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे।