फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक घंटे में पांच महिलाओं से स्नैचिंग

एक घंटे में पांच महिलाओं से स्नैचिंग

Thu, 13 Jul 2017 02:03 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
एक घंटे में पांच महिलाओं से स्नैचिंग
एक घंटे में पांच महिलाओं से स्नैचिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
शहर में स्नैचर इस कदर बेखौफ हो गए हैं कि घंटे भर में झपटमारी की पांच वारदात को अंजाम दे डाला। स्नैचरों ने सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में पांच महिलाओं को अपना शिकार बनाया और पर्स स्नैच कर फरार हो गए। स्नैचिंग की एक वारदात की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने हासिल कर ली है। फुटेज में पता चला है कि दो लड़के पैदल ही एक महिला का पीछा करके उसका पर्स झपटकर फरार हो गए।
सेक्टर-40 सी निवासी सुमन ने अपनी शिकायत में कहा कि झपटमार उसका पर्स लेकर फरार हो गए। पर्स में कुछ जरूरी दस्तावेज और हजार रुपये थे। दूसरा मामला सेक्टर-37 निवासी शकुंतला ने दर्ज कराया। शकुंतला का जो पर्स झपटमारों ने छीना, उसमें दस्तावेज और चाबियां थीं। शकुंतला डीआरडीओ में कार्यरत हैं। तीसरी वारदात सेक्टर-40 ए निवासी सरोज शर्मा केसाथ हुई। झपटमार सरोज ने उनका पर्स छीन ले गए, जिसमें एक मोबाइल और कुछ कागजात थे। जबकि चौथी वारदात सेक्टर-40 डी निवासी हरजीत कौर के साथ। उसके पर्स में एक मोबाइल और करीब साढ़े सात हजार रुपये थे। झपटमारों का पांचवां शिकार सेक्टर-38 बी निवासी डिंपल गुप्ता बनी। डिंपल के ेपर्स में दो मोबाइल और पांच हजार रुपये थे।
विज्ञापन

बॉक्स
एक ही गैंग, एक ही तरीका
पांचों वारदात को एक घंटे केभीतर एक ही गैंग ने अंजाम दिया है। क्योंकि वारदात का तरीका भी एक सा ही था। दो लड़के बाइक को खड़ा करके महिला का कुछ कदम पीछा करते हैं और पर्स छीनकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने जो फुटेज हासिल की है, उसमें भी ऐसे ही दिख रहा है। दो पतले शरीर केलड़के आए। दस कदम महिला का पीछा किया और पर्स छपटकर अलग-अलग दिशा में फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सवा पांच बजे शुरू हुआ सिलसिला
एक केबाद एक पांच वारदात का सिलसिला शाम करीब सवा पांच बजे शुरू हुआ और सवा छह बजे तक चला। तीन वारदात तो अकेले सेक्टर-40 में हुई। झपटमारों का शिकार बनीं महिलाओं ने भी सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। सेक्टर-40 डी निवासी हरजीत कौर ने बताया कि दिनदहाड़े जिस तरह वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, उससे तो लगता है कि अब घर से बाहर जाना सुरक्षित नहीं रह गया। वहीं सेक्टर-40 ए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव विनय सिंह ने कहा कि अपराधी वारदात केबाद आसानी से फरार हो रहे हैं। इससे साफ है कि उनमें पुलिस का खौफ नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed