फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नौ करोड़ रुपये की लागत से पानी और सीवर की नई लाइन डलेगी

नौ करोड़ रुपये की लागत से पानी और सीवर की नई लाइन डलेगी

Fri, 23 Jun 2017 01:09 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
नौ करोड़ रुपये की लागत से पानी और सीवर की नई लाइन डलेगी
बदली जाएगी रामदरबार की पुरानी पानी और सीवर लाइन
विज्ञापन

नौ करोड़ रुपये होंगे खर्च, रामदरबार के लोगों को मिलने वाली है बड़ी राहत
नीरज कुमार
चंडीगढ़।
रामदरबार के लोगों को गंदे पानी की आपूर्ति और सीवर ओवरफ्लो से निजात मिलेगी। नगर निगम रामदरबार में नौ करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से वाटर सप्लाई की नई पाइप लाइन और सीवर की पाइप लाइन डालने जा रहा है। इसकी शुरुआत 25 जून से होगी।
रामदरबार के लोगों की वर्षों से यह मांग थी। पुरानी पाइप कई जगह से गल चुकी हैं। इसके कारण पानी में मिट्टी व अन्य चीजें आ रही थीं। गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत भी आ रही थी। सीवर की छोटी लाइन को भी बड़ा किया जाएगा। जनसंख्या बढ़ने के कारण सीवर की छोटी लाइन काम नहीं कर रही थी।
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति के लिए सात करोड़ 90 लाख रुपये और सीवर की लाइन डालने के लिए नगर निगम एक करोड़ 50 लाख रुपये खर्च करेगा। इसकी शुरुआत सांसद किरण खेर और मेयर आशा जसवाल करेंगी। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित होंगे। इसके अलावा इंदिरा कालोनी में डेढ़ करोड़ की लागत से वाटर सप्लाई की पाइप लाइन चेंज होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलोया में आठ करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से डाली पाइप लाइन का उद्घाटन भी होगा। साथ ही डड्डूमाजरा कालोनी में एक करोड़ 77 लाख रुपये की पाइप लाइन डाली गई है इसका भी शुभारंभ 25 जून को होगा।

कोटस..
विकास की अभी तो शुरुआत है। शहर ने जिन कार्योें के लिए हमें नगर निगम में भेजा है उसे पूरा कर रहे हैं। यह विकास का अभियान जारी रहेगा।
- आशा जसवाल, मेयर, नगर निगम चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed