फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   19 thousand Asha workers will go on strike tomorrow

19 हजार आशा वर्कर्स कल करेंगी हड़ताल

Sun, 23 May 2021 01:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
19 thousand Asha workers will go on strike tomorrow
चंडीगढ़। केंद्र एवं राज्य सरकार से नाराज 19 हजार आशा वर्कर्स 24 मई को हड़ताल करेंगी। हड़ताल का आह्वान आशा वर्कर्स की राष्ट्रीय तालमेल कमेटी ने किया है। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा की राज्य प्रधान प्रवेश कुमारी व राज्य महासचिव सुरेखा ने बताया कि आशा वर्कर्स और आशा फैसिलिटेटर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली और लोगों के बीच महत्वपूर्ण की हैं। वे कोविड महामारी की दूसरी लहर में बिना छुट्टी के लगभग 24 घंटे की ड्यूटी कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्हें सर्वेक्षण करने, मामलों की रिपोर्ट करने, संक्रमितों को चिकित्सा सहायता प्राप्त करने, रोगियों की निगरानी करने, ठीक होने वालों की रिर्पोटिंग, वैक्सीनेशन के लिए लोगों को मोब्लाइज करने, कोविड-19 और गांव के आइसोलेशन सेंटर में नोडल अधिकारी के रूप में काम करने को कहा गया है। वे दिन में लगभग 8-9 घंटे तक काम कर रही हैं, जो टीकाकरण ड्यूटी के अतिरिक्त है। आशा वर्कर्स को संक्रमित लोगों के संपर्क में आने पर भी कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिया जा रहा है। पिछले एक साल से अधिक समय के दौरान कई आशा वर्कर्स की कोविड-19 से मृत्यु हो गई व अनेक ने तनाव संबंधी जटिलताओं के कारण दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed