{"_id":"5d85329f8ebc3e0135499b9a","slug":"189-challan-panchkula-news-pkl351317976","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी व्यवस्थाः युवक हैरान...कोर्ट पहुंचा तो पता चला 189 बार पहले भी कट चुका है चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसी व्यवस्थाः युवक हैरान...कोर्ट पहुंचा तो पता चला 189 बार पहले भी कट चुका है चालान
Sat, 21 Sep 2019 01:00 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर 39 निवासी संजीव का 26 जुलाई को यू टर्न का चालान कटा था। शुक्रवार को उसका चालान अदालत पहुंचा। जब उस वाहन नंबर की जांच की तो पता चला कि उस नंबर की बाइक का 189 बार पहले चालान कट चुका है। ये सभी चालान पेंडिंग पड़े हैं। इस बारे में जब बाइक मालिक संजीव को पता चला तो उसके होश उड़ गए।
वह खुद हैरान था कि उसे इस बारे में क्यों नहीं पता चला। जांच में यह भी पता चला है कि ये सारे चालान सीसीटीवी कैमरे में कैद ट्रैफिक नियम वायलेशन करने पर काटे गए हैं। संजीव सेक्टर 34 में एक इश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं और उन्होंने डेढ़ साल पहले सेकेंड हैंड बाइक खरीदी थी। ये सभी चालान 2017 से लेकर जुलाई 2019 के बीच काटे गए हैं।
इस बारे में जब ट्रैफिक पुलिस से बात की गई तो उनका कहना था कि यह असंभव है। यदि किसी का इतनी बार चालान कटता है तो उसकी जानकारी हमारे पास होती है। ट्रैफिक पुलिस के पास जो रिकार्ड है, उसके मुताबिक एक दूध वाले का 35 बार से ज्यादा चालान कट चुका है। उससे ज्यादा किसी भी दूसरे व्यक्ति का चालान नहीं कटा है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि जब भी किसी का सीसीटीवी के तहत ट्रैफिक नियमों के वायलेशन का चालान कटता है तो उसे मैसेज भेजकर उसकी जानकारी दी जाती है। जब रिस्पांस नहीं मिलता है तो उसे नोटिस भेजा जाता है। इतने में अधिकतर लोग आ ही जाते हैं।
ट्रैफिक पुलिस का यह भी कहना है कि आनलाइन चालान काटने की व्यवस्था साल 2018 से लागू हुई है, जबकि बाइक के चालान साल 2017 से पेंडिंग हैं। ऐसे में कोई न कोई तकनीक खामी जरूर है। संजीव अब सोमवार को चालान भरने जाएंगे, तभी इस संबंध में खुलासा हो सकेगा।
दूध वाले के नाम सबसे ज्यादा चालान
ट्र्रैफिक पुलिस के पास अब तक जिस शख्स के नाम सबसे ज्यादा चालान हैं, वह एक दूध वाला है। उसके अब तक 35 से ज्यादा चालान कट चुके हैं। सभी चालान हेलमेट नहीं पहनने पर काटे गए हैं। इतने चालान कटने के बावजूद वह हेलमेट नहीं पहनता था। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की, तब जाकर दूध वाला हेलमेट पहनने के लिए तैयार हुआ।