{"_id":"5cc8aa6fbdec220774412c1b","slug":"181556654703-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल, ढाबा मालिक से बरामद की क्राइम ब्रांच ने कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड कांस्टेबल, ढाबा मालिक से बरामद की क्राइम ब्रांच ने कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सेक्टर-10 ढाबे पर खाना खाने गए वकीलों से मारपीट के मामले में पुलिस ने पूर्व हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, ढाबा मालिक रवि तिवारी से क्राइम ब्रांच की टीम ने दो दिन के रिमांड के दौरान कार बरामद कर ली है। हेड कांस्टेबल और ढाबा मालिक को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है। इसमें क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर करमजीत सिंह, एसीपी नुपूर बिश्नोई टीम में शामिल हैं। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर करमजीत सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान कार बरामद कर ली गई है। इसके साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दाबिश दे रही है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
यह था मामला
पंचकूला सेक्टर-10 में रात एक बजे ढाबे पर खाना खाने गए वकीलों से 20 युवकों ने मारपीट की है। मारपीट के इस मामले में पुलिस ने हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, होमगार्ड राकेश और सौरभ सहित करीब 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, स्नैचिंग का केस दर्ज कराया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से वर्क सस्पेंड रखने के दबाव में कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया था। इस केस की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी।