{"_id":"5c798f93bdec22691d36dff6","slug":"181551470483-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगाई जाएंगी स्टील की डस्टबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगाई जाएंगी स्टील की डस्टबीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पहली बार लगेंगे स्टील के 400 डस्टबिन
संजय टंडन के प्रयासों से गेल हुआ सहमत
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गैस अथारिटी आफ इंडिया (गेल) के सहयोग से शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कई सेक्टरों में स्टील के गीले और सूखे कचरे को एकत्र करने के लिए 400 से भी अधिक स्टील डस्टबिन लगाए जाने हैं। सेक्टर 22-बी की मार्केट से इनका लगना शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और गेल के (स्वतंत्र) निदेशक संजय टंडन के प्रयासों से इसको लगाने का काम हो रहा है। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद रविकांत शर्मा और स्थानीय निवासी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर टंडन ने कहा कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को चंडीगढ़ में भी पूरा करने का बीड़ा उठाया है। इसी प्रण को अमलीजामा पहनाने के लिए उन्होंने गैस अथारिटी आफ इंडिया के चेयरमैन बीसी त्रिपाठी को सहयोग लिया है। उत्तम क्वालिटी के डस्टबिन लगाने से इनकी लाइफ लंबे समय तक रहती है। शहर में साफ सफाई से बीमारी फैलने का भी खतरा कम हो जाता है।
यहां लग चुकी हैं डस्टबिन
इससे पूर्व भी गेल के निदेशक (स्वतंत्र) संजय टंडन पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट और शहर के अन्य सेक्टरों में पहले भी डस्टबिन लगवा चुके हैं। लगभग डेढ़ वर्ष में गेल इंडिया ने सीएसआर फंड के माध्यम से ढाई करोड़ रुपये के प्लास्टिक, स्टील डस्टबिन एवं कूड़ा उठाने वाली रेहड़ी नगर निगम को उपलब्ध करवाई हैं।