फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ऑर्गेनिक फेस्टिवल का आगाज

ऑर्गेनिक फेस्टिवल का आगाज

Sun, 13 Jan 2019 01:49 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
ऑर्गेनिक फेस्टिवल का आगाज
फोटो समाचार
विज्ञापन


फ्लैग : पहली बार सिटी ब्यूटीफुल में ऑर्गेनिक फेस्टिवल का आगाज

डैंड्रफ भगाएगा 150 का कंघा, 20 हजार की चाय बनाएगी स्लिम

-तीन दिवसीय फेस्टिवल में एक हजार से अधिक जैविक उत्पाद भा रहे हैं मन को
-100 रुपये की जैविक आइसक्रीम बढ़ा रही जायका, एक इत्र जो मिट्टी की खुशबू बिखेर रहा

रिशु राज सिंह
चंडीगढ़। तीन दिवसीय वुमन ऑफ इंडिया ऑर्गेनिक फेस्टिवल का आगाज लेजर वैली में हुआ। इसका शुभारंभ शनिवार को वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट के सचिव बीएल शर्मा ने किया। इस दौरान ज्वाइंट सेक्रेटरी अनुराधा भी साथ थीं। इस फेस्टिवल की खास बात यह है कि जीवन से जुड़ा यहां हर उत्पाद ऑर्गेनिक है। एक हजार से अधिक उत्पाद महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हैं। यहां 150 रुपये का कंघा बालों का डैंड्रफ भगाएगा। वहीं 20 हजार की चाय पीने से कोई भी व्यक्ति आसानी से स्लिम हो जाएगा। गोबर की बनी धूप दस रुपये से शुरू है। वहीं तीन हजार का केक भी काफी भाएगा। आइसक्रीम भी यहां जायका बढ़ा रही है। वहीं एक इत्र जो मिट्टी की खुशबू बिखेर रहा है। आइए हम बताते हैं मेले की खासियत-

गुड़ से बनाई चाय अब नहीं फटेगी
पंजाब की संगरूर ने प्रियंका ने गुड ऑर्गेनिक तैयार किया है। 13 माह पुराने गन्ने से यह तैयार हुआ है। इस गुड़ को भिंडी का पानी डालकर बनाया गया है। इस गुड़ से बनाई गई चाय फटेगी नहीं। इसकी कीमत 400 रुपये किलो है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा के अदरक की ऐसी महक जो पूरे घर में फैला दे खुशबू
जैविक अदरक की चाय यदि आपने ठंड में पी ली तो जुकाम-सर्दी नहीं लगेगी। इसकी कीमत 200 रुपये किलो है, जो उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली सुमित्रा ने अपने खेत में तैयार की है। उन्होंने कहा कि चाय हो या सब्जी, जिसमें भी अदरक डाल दी तो उसकी महक पूरे घर में हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोकोबटर की चॉकलेट के क्या कहने
यहां की चॉकलेट का जायका कुछ अलग है। इसमें कोकोबटर मिलाकर बनाया गया है जो बाजार की चॉकलेट में नहीं होता। यह पूरी तरह हैंडमेड है। यह बैंगलुरु में तैयार हुई है। इसे हरियाणा के कैथल निवासी ऋषभ व आशा ने प्रस्तुत किया।

गाय का घी 1400 रुपये किलो
गाय का घी हर जगह मिल जाएगा, लेकिन जैविक घी के लिए मेहनत लगती है। जैविक आहार ही गाय खाएगी तभी जैविक घी तैयार होता है। यह राजस्थान के बाड़मेर की लक्ष्मी कश्यप ने तैयार किया है। इस घी की महक डब्बे को खोलने के बाद 50 मीटर तक जाती है। घी की कीमत 1350 से लेकर 1400 रुपये तक प्रति किलो है।

व्हाइट टी कर देगी स्लिम
ग्रीन टी से 20 गुना ज्यादा एंटी ऑक्सिडेंट है यह व्हाइट चाय। उबलते पानी को अलग से एक कप में निकालकर उसमें आधा चम्मच डालें और दो मिनट में यह चाय अपना रंग छोड़ देगी। इसमें मीठा डालने की जरूरत नहीं है। बॉडी स्लिम करने में भी यह काम आती है। इस चाय को लेकर उत्तराखंड के कुमाऊं के गौरव सिंह लड़वाल पहुंचे हैं। इस चाय की कीमत 20 हजार रुपये प्रति किलो है।

नीम की लकड़ी का कंघा बहुत कारगर
डैंड्रफ बालों की बड़ी समस्या है। यह आसानी से नहीं जाता लेकिन नीम की लकड़ी से तैयार कंघा इसे भगा देगा। इसकी कीमत 150 रुपये है। इसके अलावा बाल टूटेंगे नहीं और एलर्जी से भी बचाएगा। यह कंघा लेकर गाजियाबाद से पहुंचे हैं नवेंद्र। 20 जड़ी-बूटियों से तैयार यहां एक ऑयल है जो बालों को कई फायदे पहुंचाएगा।

झाइयां दूर कर देगा यह शॉप
डंकी के दूध से तैयार किया गया ऑर्गेनिक शॉप भी यहां मौजूद है। टाटा इंस्टीट्यूट की ओर से प्रशिक्षित किए गए ऋषभ यश तोमर व पूजा कौल ने यहां इसका स्टॉल लगाया है। डंकी को ऑर्गेनिक फूड ही खिलाया गया था ताकि दूध की शुद्धता बनी रहे। इस शॉप का प्रयोग करने से झाइयां समेत कई चीजों में फायदे मिलते हैं।

जलकुंभी की चप्पल व बैग बड़े मजबूत
नदियों में जलकुंभी ऑर्गेनिक तैयार हो रही है। इसका पत्ता पानी की ऊपरी सतह तक ही रहता है। इसी जलकुंभी से तैयार चप्पल, बैग, बोतल करने की टोकरी आदि यहां बिक रही हैं। 200 रुपये से इनकी शुरुआत है। यह स्टॉल उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की निवासी शशिकला ने लगाया है।

आर्गेनिक आइसक्रीम आकर्षण का केंद्र
बिना किसी डेयरी प्रोडक्ट से बने आर्गेनिक आइसक्रीम पूरे मेले में आकर्षण का केंद्र हैं। गुरुग्राम के सोनल ने बताया कि वह पहली बार चंडीगढ़ आए हैं। उनके पास मैंगो, बटरस्कॉच, वनीला, स्ट्रावेरी, चॉकलेट, ब्लूबैरी, कॉफी वनीला व अन्य फ्लेवर में आइसक्रीम उपलब्ध हैं। इनकी खासियत यह है कि यह सभी आर्गेनिक हैं। यह कॉलेस्ट्रॉल फ्री, ग्लूटिन फ्री, फैट फ्री, डेयरी फ्री और शुगर फ्री हैं। इनकी कीमत 100 रुपये से शुरू है।

गाय के गोबर से बने धूप से महकाएं घर
नोएडा से आए चंदन के पास घूप से लेकर घ के राशन का सारा सामान है। ये सभी उत्पाद आर्गेनिक हैं। चंदन ने बताया कि वह खुद खेती करते हैं। खेती के दौरान वह केमिकल के बजाय गौमूत्र, नीम अस्त्र, ब्रम्हअस्त्र, अग्निअस्त्र, पंचगव्य का इस्तेमाल करते हैं। यह भी पूरी तरह से आर्गेनिक है और फल-सब्जियों के छिलकों से तैयार किया गया है।

ऐसा इत्र, जो देता है मिट्टी की खुशबू
जबलपुर से आए राकेश शुक्ला के पास कई तरह के आर्गेनिक इत्र हैं। इनमें सबसे खास है मिट्टी से बना मिट्टी की खुशबू वाला इत्र। फूलों के अलावा अब मिट्टी की भीनी महक को भी इत्र में उतारा जा चुका है। राकेश शुक्ला ने बताया कि इसकी कीमत 200 रुपए है।

मेले में कोटाबाग की मशहूर अदरक व हल्दी भी
उत्तराखंड के कोटाबाग के गांव जलना से आए फणेंद्र सिंह हल्दी, अदरक, पहाड़ी राजमा, रागी आटा, चावल व तीन रंग की अरबी लेकर आए हैं। इसकी खास बात यह है कि सभी उत्पाद आर्गेनिक है और गांव में ही इनकी खेती की गई है।

40 रुपए में मक्की की रोटी सरसों का साग की थाली
ठंड के मौसम में लोकप्रिय पंजाबी व्यंजन सरसों का साग और मक्की की रोटी खाने का कुछ अलग ही मजा है। सेक्टर-55 पलसौरा स्थित गुरआसरा की तरफ से आईं भूपिंदर कौर के स्टॉल पर 30-40 रुपए में मक्की की रोटी सरसों का साग की थाली उपलब्ध है। साथ ही कई तरह के आर्गेनिक आचार हैं जिनकी कीमत 100 रुपए व 150 रुपए है।

बिना डेयरी प्रोडक्ट से बना केक, हैंडमेड बिस्किट
जीरकपुर की नीरू जसमीत जुनेजा बिना किसी डेयरी प्रोडक्ट से बने केक, बिस्किट, गजक व लड्डू लेकर आईं हैं। इनकी खासियत यह है कि यह सभी उम्र के लिए अलग-अलग हैं। वहीं नोएडा से किरण घर में बने बिस्किट लेकर आईं हैं।

फूड सप्लीमेंट से फेसवॉस भी आर्गेनिक
मेले में ब्लैक टी, ग्रीन टी के अलावा फूड सप्लीमेंट, सुपरफूड सबकुछ उपलब्ध है, वह भी बिना केमिकल से बने। चंडीगढ़ की छवि दत्ता के पास आर्गेनिक चॉकलेट हैं। प्रिमियम डार्क चॉकलेट, चिली चॉकलेट व टरमेरिक फ्लेवर में उपलब्द इनकी कीमत 149 व 199 रुपए है। वहीं बिहार से कैलाश के पास तुलसी अगरबत्ती, आर्गेनिक फेसवाश, आर्गेनिक शेविंग जेल आदि मौजूद है। वहीं 220 बीमारियों को खत्म करने वाला हरिद्वार के बना तुलसी अर्क मेले में लोगों को खूब भा रहा है।


मेले में पहले दिन पहुंचे विदेशी सैलानी
लेजर वैली में चल रहे आर्गेनिक मेले के पहले दिन विदेशी सैलानी भी पहुंचे। हालांकि मेले के शुभारंभ के बाद कई स्टॉल पूरी तरह से नहीं लगे थे। वहीं कई स्टॉल दोपहर तक लगाए जा रहे थे। इसके बावजूद मेले में सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया। विक्रेताओं ने कहा कि इस तरह का मेला शहर में पहली बार लगा है इसलिए पहले दिन ज्यादातर लोग जानकारी लेने आए। रविवार को ज्यादा भीड़ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed